Trading plan : कुल मिलाकर बाजार का मूड पॉजिटिव, हर गिरावट पर मंथ एंड कॉल्स को जोड़ें

Trading plan :रियल्टी,IT,तेल-गैस और FMCG शेयरों में अच्छी खरीदारी है। ये चारों सेक्टर इंडेक्स करीब एक फीसदी चढ़े हैं। FMCG पर सिटी की बुलिश रिपोर्ट के बाद टाटा कंज्यूमर 2.75 चढ़कर निफ्टी का टॉप गेनर बना है। साथ ही कंज्यूमर ड्यूरेबल और NBFCs में भी रौनक है। लेकिन मेटल शेयरों में मुनाफावसूली आई है

अपडेटेड Jun 16, 2026 पर 3:18 PM
Trading Strategy : अनुज सिंघल ने कहा सपोर्ट पर खरीदारी करें,रैली में चेज ना करें। आज वीकली एक्सपायरी है, निफ्टी24,000-24,050 पर फंस रहा है। इसके ऊपर निकले तो आज ही बड़ी रैली संभव है

Trading plan : कच्चे तेल के 82 डॉलर के नीचे फिसलने और रुपये की मजबूती से बाजार में लगातार तीसरे दिन रौनक है। वीकली एक्सपायरी के दिन निफ्टी 100 अंक से ज्यादा चढ़कर 23950 के पार निकला है। RIL, HDFC बैंक और HUL जैसे दिग्गजों ने बाजार में जोश भरा है। हालांकि बैंक निफ्टी फ्लैट है। वहीं मिडकैप और स्मॉलकैप भी एक रेंज में हैं। लेकिन वोलैटिलिटी इंडेक्स INDIA VIX 6% से ज्यादा फिसलकर 200 DMA के नीचे आ गया है।

रियल्टी,IT,तेल-गैस और FMCG शेयरों में अच्छी खरीदारी है। ये चारों सेक्टर इंडेक्स करीब एक फीसदी चढ़े हैं। FMCG पर सिटी की बुलिश रिपोर्ट के बाद टाटा कंज्यूमर 2.75 चढ़कर निफ्टी का टॉप गेनर बना है। साथ ही कंज्यूमर ड्यूरेबल और NBFCs में भी रौनक है। लेकिन मेटल शेयरों में मुनाफावसूली आई है। मेटल इंडेक्स 1.5 फीसदी से ज्यादा फिसला है।

रिलायंस के दम पर निफ्टी में आज जोरदार रैली आई है। बाजार का बाहुबली जाग गया है। रिलायंस ने निफ्टी में करीब 50 अंक का योगदान दिया है। आज सुबह आवाज़ पर रिलायंस की तेजी को समझाया गया था। शुक्रवार को कंपनी की AGM है,उसके पहले रिलायंस में रैली आती है। ज्यादातर AGM से पहले रैली और AGM वाले दिन मुनाफावसूली होती है। HCLTech आज निफ्टी का टॉप गेनर है। आज सुबह सिर्फ आवाज ने आपको समझाया था कि HCLTech क्यों चलेगा। वहीं, हिंडाल्को 4% नीचे है, निफ्टी का टॉप लूजर नाल्को भी 6% नीचे है। सिर्फ आवाज़ पर आपको बताया गया था कि आज नाल्को और हिंडाल्को क्यों गिरेंगे। बाजार खुलने से पहले आपको ये सब बताया गया था।


बाजार: अब आगे क्या?

सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार में अब भी नजरिया वही है। हर गिरावट पर मंथ एंड कॉल्स को जोड़ें। सपोर्ट पर खरीदारी करें,रैली में चेज ना करें। आज वीकली एक्सपायरी है,24,000-24,050 पर फंस रहा है। इसके ऊपर निकले तो आज ही बड़ी रैली संभव है। नीचे में जब तक 23,850 के ऊपर हैं,ट्रेंड काफी मजबूत है। थोड़ा आज बैंक निफ्टी ने तंग किया है लेकिन वो 200 DMA पर है। 200 DMA पर थोड़ा कंजेशन बनता है। आज मिडकैप और स्मॉलकैप में थोड़ी मुनाफावसूली हुई है। मगर कुल मिलाकर बाजार का मूड पॉजिटिव ही है।

EMS Stocks:जोर से भागे EMS शेयर, पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट 6% चढ़कर बना वायदा का टॉप गेनर, जानिए आगे का आउटलुक

निफ्टी-बैंक निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी के लिए रजिस्टेंस 24,000-24,050 और फिर 24,200 पर है। इसके लिए सपोर्ट 23,850 और फिर 23,650 पर है। बैंक निफ्टी के लिए सपोर्ट 56,800-57,000 पर और रेजिस्टेंस 57,500-57,700 पर है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।