Trading plan : बाजार में ऊपरी स्तरों से दबाव, अनुज सिंघल से जाने अब क्या हो कमाई की रणनीति

Trading plan : IT शेयरों में आज सबसे ज्यादा गिरावट है। निफ्टी का आईटी इंडेक्स 1.25 फीसदी से ज्यादा फिसला है। कैपिटल मार्केट,डिफेंस और कैपिटल गुड्स भी फिसले हैं। वहीं फार्मा और सरकारी बैंकों में अच्छी तेजी आई है। SBI तीन परसेंट की तेजी के साथ नए शिखर पर पहुंचा है

अपडेटेड Feb 11, 2026 पर 3:27 PM
Story continues below Advertisement
Trading plan: निफ्टी के लिए 25,850-25,900 पर सपोर्ट और 26,000-26,050 पर रेजिस्टेंस है

Trading plan : लगातार तीन दिनों की तेजी के बाद बाजार में ऊपरी स्तरों से दबाव दिखा है। निफ्टी ऊपरी स्तरों से करीब 100 प्वाइंट फिसलकर 25950 के पास नजर आ रहा है। TCS, HDFC BANK, INFOSYS और ITC ने दबाव बनाया है। बैंक निफ्टी फ्लैट है। मिडकैप और स्मॉलकैप में आज गिरावट देखने को मिल रही है। IT शेयरों में आज सबसे ज्यादा गिरावट है। निफ्टी का आईटी इंडेक्स 1.25 फीसदी से ज्यादा फिसला है। कैपिटल मार्केट,डिफेंस और कैपिटल गुड्स भी फिसले हैं। वहीं फार्मा और सरकारी बैंकों में अच्छी तेजी आई है। SBI तीन परसेंट की तेजी के साथ नए शिखर पर पहुंचा है।

तीसरी तिमाही में M&M के नतीजे उम्मीद से अच्छे रहे हैं। कंपनी का मुनाफा 33 फीसदी तो रेवेन्यू 26 फीसदी बढ़ा है। इधर अशोक लेलैंड की आय में 22 फीसदी का उछाल आया है। मार्जिन अनुमान से ज्यादा रहा है। लेकिन लेबर कोड़ की वजह से मुनाफे पर दबाव दिखा है। वहीं डिवीज लैब के नतीजे अनुमान के आसपास रहे हैं। इसके मुनाफे में हल्का दबाव दिखा दिखा है। हालांकि मार्जिन में बढ़त दिखी है।

नतीजों के लिहाज से कल बड़ा दिन होगा। कल निफ्टी की चार कंपनियां HUL, HINDALCO, कोल इंडिया और ONGC अपने नतीजे पेश करेंगी। HUL की आय और EBITDA मार्जिन फ्लैट रहने की उम्मीद है। 1.5% से 2% वॉल्यूम ग्रोथ का अनुमान है। साथ ही ल्यूपिन, भारत फोर्ज और बायोकॉन समेत वायदा की नौ कंपनियों के नतीजों का भी इंतजार रहेगा।


SBI चला 1200 रुपए की ओर?

अपने पसंदीदा शेयर और बाजार पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि परसों SBI में नतीजों के बाद इसमें तेजी आई थी। अब SBI में वैल्युएशन री-रेटिंग वाली रैली है। कोई कारण नहीं है कि SBI यहां से 50% और ना चले। साल के अंत तक हमने 1800 का अग्रेसिव नजरिया लिया था जो अभी भी कायम है।

बाजार: उतार-चढ़ाव भरा दिन

निफ्टी ने HIGHER HIGH और HIGHER LOW बनाया है। लेकिन निफ्टी पूरे दिन एक रेंज में फंसा रहा। बैंक निफ्टी ने अहम स्तर फिर से बचाया है। मिड और स्मॉल कैप में अच्छी रिकवरी है। साफ तौर पर अर्निंग सबसे पहला ट्रिगर्स है। वहीं दिलचस्पी ज्यादा है, जहां नतीजे मजबूत हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण है आयशर मोटर्स का।

Q3 results impact: उम्मीद से बेहतर नतीजों के दम पर अपोलो हॉस्पिटल्स के शेयर 6% उछले, सोम डिस्टिलरीज 12% टूटा

बाजार: अब क्या?

अनुज सिंघल की सलाह है कि लॉन्ग रहें,SL ही ट्रेड से बाहर निकलेगा। आज निफ्टी और बैंक निफ्टी ने खरीदारी के जोन का सम्मान किया है। दोनों में अभी तक SL नहीं लगा है। स्टॉक-स्पेसिफिक में अब भी अच्छे मौके हैं। मिडकैप की रिकवरी बड़ा कॉन्फिडेंस बूस्टर है।

निफ्टी के लिए 25,850-25,900 पर सपोर्ट और 26,000-26,050 पर रेजिस्टेंस है। वहीं, बैंक निफ्टी के लिए 60,400-60,500 पर सपोर्ट और 60,800-61,000 पर रेजिस्टेंस है।

कल के लिए रणनीति

अनुज सिंघल की राय है कि लॉन्ग सौदा लेकर जाएं, चाहें तो month end पुट लेकर पोजीशन को हेज करें। निफ्टी और बैंक निफ्टी दोनों ने खरीदारी के जोन का सम्मान किया है। फिलहाल के लिए अपना SL 25,850 पर ही रखें। आज निफ्टी ने फिर higher high और higher low बनाया। जहां नतीजे अच्छे हैं, वहां रैली के बाद भी लें।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।