Trading plan : ट्रेंड का सम्मान करें और हर रैली को शॉर्ट करें, कोई पोजीशन घर लेकर न जाएं

Trading plan : अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार में इस समय मंदड़ियों का बोलबाला है। निफ्टी ने आखिरकार 25,500 का सपोर्ट तोड़ ही दिया। सुबह हमने बात की थी कि 25,500 टूटेगा। बैंक निफ्टी अभी भी ज्यादा गिरावट के मूड में नहीं है। लेकिन असली दिक्कत मिडकैप और स्मॉलकैप में है

अपडेटेड Jan 20, 2026 पर 3:50 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Trading plan : अनुज सिंघल ने कहा अब निफ्टी का 25,100 तक गिरने का रिस्क रहेगा। बाजार में पैसा सिर्फ शॉर्ट करके बन रहा है। कोई भी रिकवरी नहीं टिक रही है। अभी खरीदारी करने की जल्दी न करें

Trading plan : ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिका और यूरोप का बढ़ता तनाव बाजार पर भारी पड़ा है। निफ्टी 200 अंकों से ज्यादा फिसलकर पिछले साल 7 नवंबर के बाद 25400 के नीचे चला गया है। RIL, L&t, सनफार्मा और M&M जैसे दिग्गजों ने बाजार पर सबसे ज्यादा दबाव बनाया है। बैंक निफ्टी भी कमजोर नजर आ रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में तगड़ी बिकवाली देखने को मिल रही है। दोनों इंडेक्स दो परसेंट से ज्यादा फिसले हैं। बाजार में आज चौतरफा बिकवाली है। रियल एस्टेट शेयरों पर सबसे ज्यादा मार पड़ी है। रियल्टी इंडेक्स चार फीसदी से ज्यादा टूटा है। कैपिटल मार्केट और कंज्यूमर ड्यूरेबल इंडेक्स भी दो परसेंट से ज्यादा नीचे कारोबार कर रहे हैं। साथ ही डिफेंस IT, केमिकल, ऑटो शेयरों में भी तगड़ी गिरावट आई है।

बाजार में हाहाकार

बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार में इस समय मंदड़ियों का बोलबाला है। निफ्टी ने आखिरकार 25,500 का सपोर्ट तोड़ ही दिया। सुबह हमने बात की थी कि 25,500 टूटेगा। बैंक निफ्टी अभी भी ज्यादा गिरावट के मूड में नहीं है। लेकिन असली दिक्कत मिडकैप और स्मॉलकैप में है। मिडकैप इंडेक्स में 2 फीसदी की गिरावट है। स्मॉलकैप में 2 फीसदी की गिरावट है। Advance/Decline 1:5.5 पर बेहद खराब है।

बाजार: आखिर हो क्या रहा है?


ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर पोस्ट डाला है। इसमें 2026 में ग्रीनलैंड लेने का दावा किया गया है। ग्रीनलैंड पर ट्रंप-EU आमने-सामने हैं। फ्रांसिसी राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों से ट्रंप नाराज हैं। मैक्रों ने 'बोर्ड ऑफ पीस' में शामिल होने का प्रस्ताव ठुकरा दिया है। ट्रंप ने फ्रांस पर 200 फीसदी टैरिफ की धमकी दी है। फ्रेंच वाइन और शैंपेन पर 200 फीसदी टैरिफ की धमकी दी गई है। पूरी दुनिया के लीडर्स को अब सोचना होगा। ट्रंप यहां नहीं रुकने वाले हैं। अब तक सबको समझ आ जाना चाहिए। ट्रंप किसी के दोस्त नहीं हैं।

लेकिन हमारे बाजार सिर्फ इसलिए नहीं गिरे हैं। हमारे यहां नतीजों पर रिएक्शन भी बहुत खराब आ रहे हैं। LTIM, ओबेरॉय और हेवेल्स सबमें बड़े एक्सिडेंट हुए हैं। इनमें सिर्फ ओबेरॉय के नंबर्स खराब थे।

निफ्टी पर रणनीति

अब निफ्टी का 25,100 तक गिरने का रिस्क रहेगा। बाजार में पैसा सिर्फ शॉर्ट करके बन रहा है। कोई भी रिकवरी नहीं टिक रही है। अभी खरीदारी करने की जल्दी न करें। वहीं, बैंक निफ्टी में 59,500 टूटा तो बड़ा निगेटिव होगा।

कल के लिए रणनीति

अनुज सिंघल का कहना है कि इस बाजार में हीरो बनकर कुछ नहीं मिलेगा। ट्रेंड का सम्मान करें और हर रैली को शॉर्ट करें। कोई पोजीशन घर लेकर न जाएं। कल एक बार के लिए गैपअप भी हो सकता है। जहां रैली फेल हो, वहां बेचें।

 

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।