Trading plan : क्रूड का 111 डॉलर के पार निकलना और रुपये की कमजोरी बाजार पर भारी पड़ी। अप्रैल सीरीज की एक्सपायरी के दिन निफ्टी ऊपरी स्तरों से करीब 150 प्वाइंट फिसलकर 24000 के पास आ गया है। बैंक निफ्टी 500 प्वाइंट से ज्यादा फिसला है। हालांकि हल्की बढ़त के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप आज भी आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। क्रूड में तेजी और RBI के सख्त प्रोविजनिंग नियम से PSU बैंकों में बिकवाली आई है। बैंक निफ्टी करीब दो फीसदी फिसला है। यूनियन बैंक चार फीसदी फिसलकर वायदा का टॉप लूजर बना है। साथ ही केनरा बैंक,बैंक ऑफ इंडिया और PNB भी 2 फीसदी फिसले हैं।
