Top Money Making Stocks: अप्रैल सीरीज की एक्सपायरी के दिन कमजोर शुरुआत के बाद बाजार में रिकवरी का मूड दिख रहा है। निफ्टी निचले स्तरों से 170 प्वाइंट से ज्यादा सुधरकर 24150 के ऊपर चला गया है। हालांकि बैंक निफ्टी में 170 प्वाइंट का दबाव है। मिडकैप और स्मॉलकैप अच्छी तेजी के साथ आज भी आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। CPSE और तेल-गैस शेयरों में अच्छी खरीदारी हो रही है। दोनों सेक्टर इंडेक्स करीब 1 फीसदी चढ़े हैं, OIL और ONGC वायदा के टॉप गेनर्स में शामिल हैं। साथ ही कैपिटल गुड्स,ऑटो और मेटल शेयरों में भी हल्की तेजी है। लेकिन रियल्टी और IT शेयरों में हल्का दबाव है।
RBI के सख्त प्रोविजनिंग नियम से PSU बैंकों में बिकवाली आई है। बैंकिंग इंडेक्स 1 फीसदी से ज्यादा फिसला है। बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ बड़ौदा वायदा के टॉप लूजर्स में शामिल हैं।
मानस जायसवाल का सस्ता ऑप्शन
ऐसे में आज किन शेयरों पर लगाएं दांव इस पर बात करते हुए manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने कहा कि सस्ता ऑप्शन के लिए उनकी कोल इंडिया के ऑप्शन में खरीदारी की सलाह है। स्टॉक फ्रेश ब्रेकआउट के लिए एकदम तैयार है। इसमें काफी बढ़िया वॉल्यूम देखने को मिल रहे हैं। कोल इंडिया का 470 वाला मई मंथ का ऑप्शन खरीदने की सलाह होगी। यह ₹15.90 पर ट्रेड हो रहा है। इसमें ₹12 के नीचे स्टॉप लॉस लगा कर ₹25 के टारगेट के लिए खरीदारी करनी चाहिए।
राजेश पालवीय का F&O सुपर स्टार
एक्सिस सिक्योरिटीज के SVP,रिसर्च हेड राजेश पालवीय ने आज का F&O सुपर स्टार बताते हुए कहा कि उनको टाटा पावर पसंद आ रहा है। इसका स्ट्रक्चर काफी स्ट्रांग है। यह पर बड़े वीकली चार्ट पर एक फॉलिंग ट्रेंड लाइन का ब्रेकआउट देखने को मिला है। इसमें जिस तरह का ब्रेकआउट देखने को मिला है उसे देखते हुए लगता है कि यह शेयर पोजीशनली ₹500 की तरफ बढ़ सकता है। ट्रेडिंग के नजरिए से इसका फ्यूचर खरीने की सलाह होगी। इस स्टॉक में ट्रेडरों को 475 रुपए तक के टारगेट मिल सकते हैं। डाउन साइड में इसमें करीब 452 रुपए के आसपास स्टॉप लॉस की सलाह होगी।। चार्ट के चमत्कार के लिए चलते हैं प्रकाश सर के पास।
प्रकाश गाबा का चार्ट का चमत्कार शेयर
चार्ट के चमत्कार शेयर पर बात करते हुए prakashgaba.com के प्रकाश गाबा ने कहा कि उनका फोकस वारी एनर्जी पर है। यह शेयर करीब 3443 रुपए पर दिख रहा है। इसमें आज एक ब्रेकआउट मिला है। इसका अपमूव ऑन है। स्टॉप लॉस करीब 3410 रुपए का रखे। स्टॉक में करीब 3520 रुपए का टारगेट हासिल हो सकता है।
अभिजीत चोकसी का मिडकैप फंडा स्टॉक
मार्केट एक्सपर्ट अभिजीत चोकसी ने आज का अपना मिडकैप फंडा स्टॉक बताते हुए कहा कि उनके राडार पर आज एक यूनिक कंपनी स्टाइरेनिक्स परफॉर्मेंस मटेरियल्स(Styrenix Performance) है। इसका मार्केट कैप 4000 करोड़ रुपए के आसपास है। यह शेयर 2200 से 2400 रुपए की रेंज में अच्छा लग रहा है। यह कंपनी इंडिया के सबसे बड़े ईवीएस प्लास्टिक मैन्युफैक्चर्स में आती है। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में इसके प्रोडक्ट बैटरी केसिंग से ले कर डैशबोर्ड सभी जगह बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होते हैं। कंपनी ने करीब 650 करोड़ का कैपेक्स भी किया। इसकी क्षमता में करीब 2.5 गुने की बढ़त हुई है। आगे कंपनी के नतीजों पर इसका असर दिखेगा।
45% बैक ग्रोथ भी दिख रहा है। स्टॉक 25% आरओई के साथ 18 टाइम्स फॉरवर्ड मल्टीपल पर ट्रेड कर रहा है जो कि ऐसे ऑलमोस्ट मोनोपोली बिज़नेस के लिए काफी कम है। ऐसे में इस स्टॉक में लॉन्ग टर्म के लिहाज से अच्छा पोटेंशियल नजर आ रहा है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।