Get App

Trading plan : बाजार में एकतरफा गिरावट खत्म होने के संकेत, निफ्टी में लॉन्ग रहें, स्टॉप लॉस एडजेस्ट करके 25200 पर लाएं

Trading plan : सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने का कि आज बाजार ने टेक्स्टबुक स्टाइल में चाल दिखाई है। निफ्टी और बैंक निफ्टी ने ठीक खरीदारी के जोन से रिवर्सल दिया है। दोनों में ही स्टॉप लॉस से पहले रिवर्सल मिला और अब दोनों इंडेक्स पहले रजिस्टेंस जोन में हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 29, 2026 पर 2:56 PM
Trading plan : बाजार में एकतरफा गिरावट खत्म होने के संकेत, निफ्टी में लॉन्ग रहें, स्टॉप लॉस एडजेस्ट करके 25200 पर लाएं
Trading plan :अनुज सिंघल ने कहा कि बैंक निफ्टी शायद अब तक के रिकॉर्ड ऊंचाई तक जाए। 60,000 पर थोड़ी रजिस्टेंस मिलेगी। 59,500 के नए स्टॉपलॉस के साथ लॉन्ग रहें

Trading plan : इकोनॉमिक सर्वे में FIIs टैक्सेशन पर कुछ राहत की उम्मीद से बाजार में शानदार रिकवरी आई। निफ्टी निचले स्तरों से 250 प्वाइंट सुधरकर 25400 के पार दिख रहा है। बैंक निफ्टी में 350 प्वाइंट से ज्यादा का उछाल आया है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी रिकवरी देखने को मिली है। मेटल शेयरों में तेजी का मोमेंटम कायम है। दो परसेंट की तेजी के साथ मेटल इंडेक्स नए शिखर पर पहुंचा है। नाल्को, NMDC और हिंडाल्को दो से चार परसेंट चढ़े हैं। हिंदुस्तान कॉपर दो दिन में 40 परसेंट से ज्यादा उछला है। वहीं डिफेंस शेयरों में आज मुनाफावसूली आई है। ऑटो, कंज्यूमर ड्यूरेबल और FMCG 1.5 परसेंट तक फिसले हैं।

बाजार: बढ़िया दिन

सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने का कि आज बाजार ने टेक्स्टबुक स्टाइल में चाल दिखाई है। निफ्टी और बैंक निफ्टी ने ठीक खरीदारी के जोन से रिवर्सल दिया है। दोनों में ही स्टॉप लॉस से पहले रिवर्सल मिला और अब दोनों इंडेक्स पहले रजिस्टेंस जोन में हैं। मिडकैप ने आज जरूर थोड़ा अंडरपरफॉर्म किया। मेटल्स और चुनिंदा ऑयल शेयरों में तेजी जारी है। M&M और मारुति में बड़ी गिरावट जारी है।

क्या सर्वे से भागा बाजार?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें