Trading plan : गुरुवार को दोपहर के सत्र में इक्विटी बेंचमार्क ने अपनी शुरुआती बढ़त गंवा दी है। जबकि मिडकैप शेयरों ने मज़बूती दिख रही है। स्मॉल-कैप शेयरों में भी हल्की बढ़त है। बाजार की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई थी। लेकिन यह तेजी कायम नहीं रह पाई। शुरुआती कारोबार में BSE सेंसेक्स 619 अंक उछलकर 78,730.32 पर पहुंच गया। जबकि, NSE निफ्टी 169.65 अंक चढ़कर 24,400.95 पर पहुंच गया था। बाजार कोअमेरिका-ईरान बातचीत फिर से शुरू होने की उम्मीदों से बल मिला था। विदेशी फंडों के नए निवेश और ग्लोवल बाज़ार के पॉजिटिव रुझान ने भी शुरुआत में बाज़ार के माहौल को बेहतर बनाने में मदद मिली थी।
