Trading plan : ईरान-US में सीजफायर के बाद बाजार में चौतरफ अतिशबाजी देखने को मिल रही है। निफ्टी 850 प्वाइंट से ज्यादा उछलकर 24000 के करीब पहुंच गया है। बैंक निफ्टी में 2700 प्वाइंट से ज्यादा का उछाल आया है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी 4 फीसदी की जोरदार तेजी है। वहीं वोलैटिलिटी इंडेक्स INDIA VIX 21 फीसदी टूटकर 20 के नीचे चला गया है। बाजार में चौतरफा खरीदारी के बीच ऑटो इंडेक्स करीब 7 फीसदी दौड़ा है। फोर्ट मोटर्स 11 फीसदी उछाल के साथ वायदा के टॉप गेनर्स में शामिल है। साथ ही मारुति,टाटा मोटर्स PV और आयशर 7 से 9 फीसदी उछले है। NBFCs और कैपिटल मार्केट इंडेक्स भी 5 फीसदी से ज्यादा उछले हैं। NBFCs में श्रीराम फाइनेंस 10 फीसदी से ज्यादा दौड़ा है।
बाजार में अब क्या हो रणनीति?
बाजार में अब क्या हो रणनीति इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार में आज चौतरफा तेजी है। बैंक निफ्टी तेजी का लीडर बना है। निफ्टी और बैंक निफ्टी सभी टारगेट के ऊपर हैं। सिर्फ IT ने आशंका के मुताबिक अंडरपरफॉर्म किया है। अशोक लेलैंड F&O का टॉप गेनर बना है। मजबूत क्वॉलिटी के NBFCs ने आउटपरफॉर्म किया है। NSE के टॉप ट्रेडेड 50 में से 49 शेयर हरे निशान में हैं।
CNBC-आवाज़ ने सटीक समय पर नजरिया बदला है। पूरी मंदी प्ले करने बाद सही वक्त पर नजरिया बदला गया। 3-4 तरीकों से हमने अपना नजरिया सही समय पर बदला। पहला ये कि 3-4 दिनों से मार्केट ब्रेथ शानदार रही थी। दूसरा, बाजार ने खराब खबर पर लोअर लो (और गिरना) बनाना बंद कर दिया था। तीसरा, रैली के बावजूद इंडिया VIX का हाई रहना ट्रेंड रिवर्सल का संकेत होता है। चौथा, हमने अनुमान नहीं लगाया लेकिन बाजार के संदेश को समझा।
बाजार में बॉटम-बॉटम खेलने वालों से बचें
कुछ लोग हर 500 अंक पर बॉटम बनाते रहे और अपने फॉलोअर्स को बड़ा वाला चूना लगवाया। अगर आप 10 तीर फेंकेंगे तो 1 तो सही लगेगा ही। 24300 को पक्का वाला बॉटम कहने वाले कहेंगे हमें तो पता था। लेकिन ये पब्लिक है,ये सब जानती है।
अब लॉन्ग रहें और ट्रेलिंग स्टॉप लॉस ऊपर लाते रहें। अब आज का लो नया ट्रेलिंग स्टॉप लॉस होगा। हर गिरावट में खरीदारी करने के बारे में सोचिए। निफ्टी अब शायद 24,800 तक जाएगा। बैंक निफ्टी भी शायद 58,000 की तरफ चल पड़ा है। क्रूड 90 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आया तो एक और बड़ी कवरिंग वाली रैली होगी।
हमने 22700 पर असली वाले बॉटम से लॉन्ग कैरी कराया है। अगर वो वाले लॉन्ग सौदे हैं तो बिंदास लेकर जाएं। तुक्के वाले लॉन्ग्स शायद बुक करने की सोचें। बैंक निफ्टी में अब भी और 1000-2000 अंकों की रैली बाकी है। निफ्टी में 24300-24800 तक के लक्ष्य होंगे।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।