Trading Plan : बॉन्ड यील्ड,क्रूड और डॉलर के ट्रिपल वार से बाजार पस्त दिख रहा है। निफ्टी करीब 370 प्वाइंट नीचे कारोबार कर रहा है। आज 23100 का अहम लेवल भी टूट गया। बैंक निफ्टी और सेसेंक्स करीब 1200 प्वाइंट फिसले हैं। मिडकैप औरस्मॉलकैप का भी बुरा हाल है। कच्चा तेल 106 के पार चला गया है। डर का इंडेक्स इंडिया VIX 25% ऊपर है।
NSE का 10 साल का लंबा इंतजार खत्म हो गया है। फ्लैट लिस्टिंग के बाद शेयर करीब 5 फीसदी तक भागा है। NSE के MD और CEO आशीष चौहान ने कहा है कि NSE में ग्रोथ के बड़े मौके हैं। लगातार नए प्रोडक्ट लॉन्च कर रहे हैं।
कमीशन को लेकर IRDAI के ड्राफ्ट नियमों से इंश्योरेंस सेक्टर में हाहाकार मच गया है। PB फिनटेक और टर्टलमिंट पर कहर टूटा है। PB फिनटेक 32% टूटा है। उधर टर्टलमिंट में 20% का लोअर सर्किट लगा है। L&T फाइनेंस, MFSL, HDFC लाइफ में भी तेज गिरावट है। हालांकि LIC, SBI लाइफ गिरावट से बचे हैं।
आज रेट सेंसेटिव स्पेस में तगड़ा प्रेशर है। ऑटो,PSU बैंक और NBFCs में तेज गिरावट आई है। दोनों इंडेक्स एक से डेढ़ फीसदी फिसले हैं। साथ ही प्राइवेट बैंक,मेटल,तेल-गैस में भी कमजोरी है। लेकिन चुनिंदा फार्मा और डिफेंस शेयर मजबूती दिखा रहे हैं।
बाजार की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार को आज बॉन्ड यील्ड,क्रूड और डॉलर इंडेक्स का तिहरा झटका लगा है। CNBC-आवाज़ ने सही समय पर लॉन्ग काटने का नजरिया लिया। आज का प्राइस एक्शन काफी डराने वाला है। बैंक निफ्टी में बड़ी कमजोरी है। आज Advance/Decline भी खराब है। मिडकैप भी नीचे हैं। इंश्योरेंस शेयरों में भारी गिरावट आई है। इंश्योरेंस की कमजोरी का कुछ बैंकों पर भी बड़ा असर पड़ा है। NSE की लिस्टिंग भी बहुत धमाकेदार नहीं रही।
बाजार में इस समय चुनौतीपूर्ण दौर है। अब 23,100-23,150 का जोन खतरे में है। इसके नीचे बंद हुए तो फिर 22,500-22,600 का स्तर खुलेगा। बैंक निफ्टी में 55,100 के नीचे बड़ी गिरावट संभव है। बाजार का सेंटिमेंट काफी खराब हो चुका है। पैसा सिर्फ चुनिंदा लिस्टिंग में बन रहा है। आज भी HERO MOTORS में 20% का अपर सर्किट लगा।
निफ्टी-बैंक निफ्टी पर रणनीति
निफ्टी के लिए 23,100 पर सपोर्ट और 23,200-23,250 पर रेजिस्टेंस है। वहीं, निफ्टी बैंक के लिए 55,000-55,200 पर सपोर्ट और 55,700-55,900 पर रेजिस्टेंस है।
अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार अब टूटने के संकेत दे रहा है। गलती से भी अब लॉन्ग कैरी न करें। शॉर्ट कैरी करना है या नहीं,ये इस बात पर निर्भर करता है कि आप कब से शॉर्ट हैं। कल से शॉर्ट हैं तो कैरी करें। आज शॉर्ट किया है तो पोजिशन निपटा दें।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।