Trading Plan : बॉन्ड यील्ड,क्रूड और डॉलर के ट्रिपल वार से बाजार पस्त दिख रहा है। निफ्टी करीब 370 प्वाइंट नीचे कारोबार कर रहा है। आज 23100 का अहम लेवल भी टूट गया। बैंक निफ्टी और सेसेंक्स करीब 1200 प्वाइंट फिसले हैं। मिडकैप औरस्मॉलकैप का भी बुरा हाल है। कच्चा तेल 106 के पार चला गया है। डर का इंडेक्स इंडिया VIX 25% ऊपर है।
