Trading Plan : बाजार में रिकवरी की कोशिश देखने को मिल रही है। इसको रिलायंस का सपोर्ट मिल रहा है। निफ्टी में निचले स्तरों से 100 प्वाइंट की रिकवरी आई है। मिडकैप-स्मॉलकैप का आउटपरफॉर्मेंस जारी है। कच्चा तेल 106 डॉलर के करीब नजर आ रहा है। अदाणी और वेदांता ग्रुप शेयरों में जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा है। अदाणी ग्रीन, अदाणी पावर और अदाणी एनर्जी में 4 फीसदी तक की तेजी है। उधर वेदांता पावर, वेदांता ऑयल एंड गैस, वेदांता आयरन एंड स्टील में 12 परसेंट तक का उछाल आया है।
दूसरी तिमाही में केनरा बैंक के नतीजे अच्छे रहे हैं। मुनाफा आठ परसेंट तो ब्याज से कमाई यानी NII में 20% से ज्यादा का उछाल दिखा है। असेट क्वॉलिटी में भी सुधार दिखा है। नतीजों के बाद शेयर तीन परसेंट से ज्यादा ऊपर भागा है। वहीं BHEL का मुनाफा उम्मीद से अच्छा रह है। आय और मार्जिन दोनों में इजाफा दिखा है। शेयर 4 परसेंट ऊपर कारोबार कर रहा है।
नतीजों के लिहाज से कल बड़ा दिन है। निफ्टी की चार कंपनियां टेक महिंद्रा, नेस्ले, जियो फाइनेंशियल और HDFC LIFE कर रिजल्ट जारी करेंगी। टेक महिंद्रा की CONSTANT CURRENCY रेवेन्यू ग्रोथ डेढ़ परसेंट रह सकती है। वहीं, मार्जिन फ्लैट रह सकते हैं । साथ ही इंडियन बैंक, पॉलीकैब, पर्सिस्टेंट समेत वायदा के नतीजों की भी लंबी लिस्ट है।
बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार में अभी भी भरोसे की कमी है। कल की बड़ी रैली के बाद आज फिर गिरावट लौटी है। निफ्टी फिर से 10 DEMA के नीचे फिसला है। बैंक निफ्टी फिर 20 DEMA के नीचे आया है। अभी कहना मुश्किल कि रैली खत्म हुई। लेकिन आवाज़ पर ये नजरिया रहा है कि दोनों के ट्रेड के लिए तैयार रहें और ये रैली फेल होने का रिस्क रहेगा। निफ्टी IT ने आज फिर बुल्स की कमान संभाली। रिलायंस से अच्छा सपोर्ट मिला। लेकिन फार्मा, NBFC शेयरों पर दबाव दिखा। M&M और मारुति 52 हफ्ते के निचले स्तर के करीब आए।
हमारा नजरिया साफ है। बाजार में अभी मैक्रो दिक्कत है। कल की रैली का फॉलो थ्रू मिलना थोड़ा मुश्किल है। तेल अभी भी बाजार की सबसे बड़ी समस्या है। एक अच्छी बात ये है कि रुपया मजबूत है। लेकिन बड़ा ट्रेंड अभी भी नेगेटिव ही है। 22,200 टूटने का रिस्क अभी भी है। 22,900 के ऊपर ही ट्रेंड बदलेगा। स्टॉक स्पेसिफिक मौके ढूंढें। IT में 2-3 दिनों से आवाज़ पर पॉजिटिव व्यू है।
निफ्टी-बैंक निफ्टी पर रणनीति
निफ्टी के लिए 22,450-22,500 पर सपोर्ट और 22,650-22,700 पर रेजिस्टेंस है। बैंक निफ्टी के लिए 54,850-55,050 पर सपोर्ट और 55,500-55,700 पर रेजिस्टेंस है।
बाजार में ट्रेंड अभी भी निगेटिव है। रैली के फेल होने का जोखिम रहेगा। लेकिन फिलहाल हम न्यूट्रल नजरिया रखेंगे। रैलियों में Puts लेने की कोशिश करें।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।