Trading Plan : बाजार में रिकवरी की कोशिश देखने को मिल रही है। इसको रिलायंस का सपोर्ट मिल रहा है। निफ्टी में निचले स्तरों से 100 प्वाइंट की रिकवरी आई है। मिडकैप-स्मॉलकैप का आउटपरफॉर्मेंस जारी है। कच्चा तेल 106 डॉलर के करीब नजर आ रहा है। अदाणी और वेदांता ग्रुप शेयरों में जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा है। अदाणी ग्रीन, अदाणी पावर और अदाणी एनर्जी में 4 फीसदी तक की तेजी है। उधर वेदांता पावर, वेदांता ऑयल एंड गैस, वेदांता आयरन एंड स्टील में 12 परसेंट तक का उछाल आया है।
