Trading Plan : बाजार में आज लगा तेजी का सिक्सर, जानिए कल के लिए क्या हो ट्रेडिंग प्लान

Trading Plan :बाजार में आज चौतरफा तेजी है। निफ्टी,बैंक निफ्टी और निफ्टी IT सभी चले। हालांकि मार्केट ब्रेथ साथ नहीं दे रही है। क्योंकि ये रैली FII के पैसे की है। इस समय सिर्फ एक ट्रिगर है और वह है पैसा

अपडेटेड Nov 20, 2026 पर 2:27 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Trading Plan : अनुज सिंघल ने कहा ये मुल्तान की पिच है,आपको सहवाग बनना होगा। इस बाजार में गलती करें भी तो लॉन्ग साइड पर

Trading Plan : गिफ्ट निफ्टी से ना डरने की बोल्ड कॉल सटीक पड़ी है। सुबह खुलते ही खरीदने के सीएनबीसी-आवाज की सलाह ने अच्छी कमाई कराई है। निफ्टी 200 प्वाइंट उछाल के साथ 25700 के पार चला गया है। यह 9 महीने की ऊंचाई पर दिख रहा है। मिडकैप-स्मॉलकैप में भी जबरदस्त मोमेंटम है। लेकिन तेजी के बाद भी वोलैटिलिटी इंडेक्स INDIA VIX 9 फीसदी ऊपर है।

बैंक शेयरों में जबरदस्त जोश है। बैंक निफ्टी नए रिकॉर्ड हाई पर जाता दिखा है। इसने आज पहली बार 64000 के ऊपर की छलांग लगाई। बैंक निफ्टी में लगातार लॉन्ग का नजरिया रहा है। 61000 के लेवल से बैंक निफ्टी में 65000 तक आक्रामक टारगेट सिर्फ सीएनबीसी- आवाज़ ने दिए। इस महीने यह इंडेक्स करीब 10000 प्वाइंट चढ़ा है।

बाजार को कच्चे तेल, रुपये और FIIs की ट्रिगर से पावर मिल रहा है। रुपया 7 महीने की ऊंचाई पर है। कच्चा तेल $92 के करीब है। 1 महीने में FIIs की 1 लाख करोड़ से ज्यादा की खरीदारी हुई है। ग्लोबल टेक शेयरों का SELL OFF भी सोने पर सुहागा है।


ग्लोबल AI बबल फटने की आशंका के बीच IT सेक्टर में जोरदार तेजी है। यह इंडेक्स करीब 2 परसेंट ऊपर है। मिडकैप IT में जबरदस्त मोमेंटम है। कोफोर्ज, एंफसिस, परसिस्टेंट 3 से 4% तक ऊपर हैं।

हेल्थकेयर सेगमेंट में जोरदार रैली है। MACQUARIE ने मैक्स हेल्थ और अपोलो को डबल अपग्रेड किया है। अपोलो 6 परसेंट तेजी के साथ नए लाइफ हाई पर पहुंचा है। मैक्स हेल्थ, Narayana Hrudayalaya और फोर्टिस में भी खरीदारी आई है।

बाजार: तेजी का सिक्सर

बाजार पर अपनी रणनीति साझा करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि सुबह खुलते ही खरीदने का बोल्ड कॉल सिर्फ CNBC-आवाज़ पर दिया गया था। बैंक निफ्टी में 65,000 के एग्रेसिव लक्ष्य सिर्फ CNBC-आवाज़ पर दिए गए थे। तेजी में लगातार बने रहने का सिर्फ हमारा नजरिया रहा। Calls में बने रहें और गिरावट पर जोड़ें की रणनीति ने कमाल किया। बाजार में आज चौतरफा तेजी है। निफ्टी,बैंक निफ्टी और निफ्टी IT सभी चले। हालांकि मार्केट ब्रेथ साथ नहीं दे रही है। क्योंकि ये रैली FII के पैसे की है। इस समय सिर्फ एक ट्रिगर है और वह है पैसा।

बाजार: अब क्या

आज सुबह हमने कहा था खुलते ही खरीदें और अब लॉन्ग ट्रेड से आपको SL ही निकालेगा। बैंक निफ्टी ने भी Buy जोन का सम्मान किया। इस तरह के मौके 2-3 साल में 1-2 बार आते हैं। ये मुल्तान की पिच है,आपको सहवाग बनना होगा। इस बाजार में गलती करें भी तो लॉन्ग साइड पर। कहीं भी,कभी भी लिया तो बड़ा पैसा बना है। पहले अगर 1000 अंक ऊपर लिया तो कल 1000 अंक मिले। कल 1000 अंक ऊपर बैंक निफ्टी लिया तो आज 1200 अंक और मिले। आज अगर लेंगे तो हो सकता है 2-3 दिन रुकना पड़े और इसलिए अब दिसंबर की Calls लेने का नजरिया है।

VIX का सटीक विश्लेषण

कल भी हमने आपको बताया था ऊंचा VIX दिक्कत नहीं है। VIX ऊंचा है क्योंकि बाजार का ट्रेंड बदल चुका है। इतनी बड़ी रैली की शायद किसी को उम्मीद नहीं थी।

 

Tata Tech share price : हालिया तेजी के बावजूद कोटक को टाटा ग्रुप के इस शेयर में 24% की गिरावट की आशंका, जनिए वजह

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।