Trading plan : US-ईरान वॉर से चौतरफा हाहाकार मचा है। ईरान वॉर शुरू होने से अब तक निफ्टी 12% टूटा है। मिडकैप-स्मॉलकैप 11% लुढ़के हैं। अब तक निवेशकों के 47 लाख करोड़ रुपए डूब चुके हैं। 16 सेशन में FIIs की 1 लाख करोड़ रुपए की बिकवाली हुई है। PSU बैंक, रियल्टी और ऑटो इंडेक्स 15 फीसदी टूटे हैं। रुपए तो रिकॉर्ड निचले स्तर पर दिख रहा है। वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX 2 साल के हाई पर है। सिल्वर हाई से 50 फीदी नीचे आ गया है। सोना भी ऊंचाई से करीब 30 फीसदी टूटा है।
बाजार में चारों तरफ मचा कोहराम
ऐसे में बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि अपने हाई से निफ्टी अब 15% नीचे हो चुका है। 52-WEEK LOW से निफ्टी अब सिर्फ 3.5% दूर है। बैंक निफ्टी भी अपने हाई से 16% नीचे कारोबार कर रहा है। एडवांस/डिक्लाइन 1:16 का है। ऐसा सिर्फ कोविड टाइम में देखने को मिला था। कोई भी सेक्टर पॉजिटिव नहीं है। इंडिया VIX में एकतरफा तेजी है। डॉलर-रुपया 94 के काफी करीब आ गया है। ब्रेंट क्रूड 110 डॉलर के ऊपर चला गया है। इंडियन बास्केट 150 डॉलर के पार चला गया है।
अनुज सिंघल ने आगे कहा कि बाजार में उनकी चेतावनी इसी समय की थी। कहा था कि अभी चीखें निकालने वाली गिरावट बाकी है। हमें शौक नहीं था निगेटिव होने में। लेकिन नकली पॉजिटिविटी वालों ने आपका कितना नुकसान करवाया। हर लेवल पर स्टॉक दे देकर हमें नहीं फंसाना था। भले ही हमें निगेटिव बोलकर ट्रोल किया गया। लेकिन हमारी जिम्मेदारी दर्शकों के लिए थी। जब अच्छा बाजार आएगा तो बिंदास लॉन्ग कॉल भी लेंगे।
बाजार: लेवल नहीं सेंटिमेंट
अनुज सिंघल की राय है कि हर लेवल टूटने पर कोई नया लेवल आ जाएगा। आप लोगों को समझना होगा कि ये बाजार लेवल का नहीं है। अगर युद्ध कल खत्म हो जाए तो कल ही निफ्टी 5% भाग जाएगा। लेकिन आपके या मेरे चाहने से बाजार बॉटम नहीं बनाएगा। ना ही आप या मैं इस बात का अनुमान लगा सकते हैं कि ईरान या US आगे क्या करेंगे। इस बाजार में ट्रेंड के साथ रहें। एक ना एक दिन तो ट्रेंड बदलेगा,लेकिन अभी वो दूर है। शॉर्ट करके अगर पैसा बन रहा है तो बुराई क्या है? इन्वेस्टर्स दर्द में हैं और ये बात हम समझते हैं। लेकिन बाजार में कोई चैरिटी नहीं होती। ये 2021-24 वाला बाजार नहीं है कि कुछ भी चल जाएगा।
अनुज सिंघल की सलाह है कि अगर शुरू से शॉर्ट हैं तो कैरी करें। अगर हेज करना चाहें तो शॉर्ट पोजिशन के सामने हेज करें। लॉन्ग करने की गलती बिल्कुल ना करें
बाजार में इस समय ट्रेंड बहुत बड़ा निगेटिव है। ट्रेंड के साथ ही रहना है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।