Trading Plan: मजबूत अपट्रेंड में है अब बाजार, 26050 के ऊपर टिका निफ्टी तो कितनी आएगी तेजी

Trading Plan:पहला रजिस्टेंस 26,000-26,050 (कल के हाई के ऊपर, ऑप्शन जोन) पर जबकि बड़ा रजिस्टेंस 26,200-26,250 (चार्ट के मुताबिक) पर है। अगर 26,050 पार हुआ तो 26,200 तेजी से आ सकता है। अपनी मौजूदा लॉन्ग पोजीशन में 25,850 का SL रखें।

अपडेटेड Feb 11, 2026 पर 8:59 AM
Story continues below Advertisement
बाजार अब मजबूत अपट्रेंड में है, लॉन्ग को रिवॉर्ड कर रहा है। लॉन्ग सौदे इंट्राडे और पोजिशनल दोनों तरीके से काम कर रहे हैं।

अनुज सिंघल, सीएनबीसी-आवाज, मैनेजिंग एडिटर 

बाजार अब मजबूत अपट्रेंड में है, लॉन्ग को रिवॉर्ड कर रहा है। लॉन्ग सौदे इंट्राडे और पोजिशनल दोनों तरीके से काम कर रहे हैं। बाजार 'BUY ON DIPS' करने वाले ट्रेडर्स को रिवॉर्ड कर रहा है। निफ्टी ने 2 दिन लगातार HIGHER HIGH और HIGHER LOW बनाया। रैली का सबसे अच्छी बात ये है कि ये चौतरफा रैली है। निफ्टी IT को छोड़कर करीब सभी सेक्टर्स चल रहे हैं। डेली एडवांस/डिक्लाइन 1:1 से ज्यादा है। निफ्टी IT इस महीने 6% नीचे है, फिर भी निफ्टी 2.4% चला है। मिडकैप इंडेक्स इस महीने 4% ऊपर है और स्मॉलकैप इंडेक्स 3.5% चला है।

निफ्टी में ब्रॉड बेस्ड रैली!

निफ्टी के X% ब्रेथ चार्ट से ब्रॉड बेस्ड रैली के संकेत है। निफ्टी ब्रेथ की रीडिंग इस समय 78% है। ये रीडिंग बताती है कि कितने % शेयर तेजी में हैं। निफ्टी का ब्रेथ पिछले साल 23 अक्टूबर के बाद सबसे ऊंचाई पर था। पिछले साल 23 अक्टूबर को ब्रेथ रीडिंग 85 के करीब थी


निफ्टी 500 में भी ब्रॉड बेस्ड रैली!

निफ्टी 500 के X% ब्रेथ चार्ट से भी ब्रॉड बेस्ड रैली के संकेत दिए। निफ्टी 500 ब्रेथ की रीडिंग इस समय 77% है। निफ्टी 500 का ब्रेथ पिछले साल 16 मई के बाद सबसे ऊंचाई पर पहुंचा। पिछले साल 16 मई में ब्रेथ रीडिंग 87 के करीब थी।

बाजार: क्या हो स्ट्रैटेजी?

अब लॉन्ग ट्रेड से SL ही बाहर निकलेगा। 25,450 के SL के साथ इस लॉन्ग स्विंग की शुरुआत हुई थी। फिर SL को हम बढ़ाकर 25,650 और कल फिर 25,800 पर लाए। अब अपने ट्रेलिंग SL को 25,850 पर लेकर आएं। आज शायद खुलते ही हम कल का हाई पार करेंगे और ऐसे में higher high और higher low की फिर संभावना होगी। FIIs के शॉर्ट्स शायद अब थोड़ा डरें और कवर करें। क्योंकि अब बाजार की तेजी नतीजों के दम पर आ रही है।

एक और बात– 3 दिन से हम मिडकैप और स्मॉलकैप पर पॉजिटिव हैं। एक सेंस बन रही है कि मिडकैप और स्मॉलकैप यहां से और चलेंगे, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि कोई भी शेयर चलेगा। नंबर 1 फैक्टर अभी भी अर्निंग्स ग्रोथ ही है। खुद को सिर्फ मजबूत नतीजे वाले सेक्टर्स में रखिए। PSU बैंक, कैपिटल मार्केट कंपनियां दो सबसे शानदार थीम हैं। इन दोनों थीम के शेयरों में हर गिरावट में पोजीशन जोड़नी है। पोजिशनली, IT से अब भी दूर रहना है

बीच-बीच में IT में भी शॉर्ट कवरिंग आ सकती है।

निफ्टी पर रणनीति

पहला रजिस्टेंस 26,000-26,050 (कल के हाई के ऊपर, ऑप्शन जोन) पर जबकि बड़ा रजिस्टेंस 26,200-26,250 (चार्ट के मुताबिक) पर है। अगर 26,050 पार हुआ तो 26,200 तेजी से आ सकता है। अपनी मौजूदा लॉन्ग पोजीशन में 25,850 का SL रखें। पहला सपोर्ट 25,900-25,950 (न्यूट्रल जोन) पर । बड़ा सपोर्ट 25,800-25,850 (ऑप्शन जोन) पर है। खरीदारी का बढ़िया जोन/पोजीशन जोड़ने का जोन 25,900-25,950, SL 25,850 पर है जबकि 26,000-26,050 फेल हो तभी शॉर्ट ट्रेड लें, सख्त SL- 26,100 पर लगाए।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

60,400 के SL के साथ अभी लॉन्ग रहना है। 60,800-61,000 पर थोड़ी रजिस्टेंस है। 61,000 के ऊपर 61,200-61,500 संभव है। 60,400 टूटे तभी शॉर्ट के बारे में सोचें।

Global Market: US जॉब्स डेटा से पहले एशियाई शेयर रिकॉर्ड हाई पर, सोने में तेजी

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।