Get App

Trading Plan: मजबूत अपट्रेंड में है अब बाजार, 26050 के ऊपर टिका निफ्टी तो कितनी आएगी तेजी

Trading Plan:पहला रजिस्टेंस 26,000-26,050 (कल के हाई के ऊपर, ऑप्शन जोन) पर जबकि बड़ा रजिस्टेंस 26,200-26,250 (चार्ट के मुताबिक) पर है। अगर 26,050 पार हुआ तो 26,200 तेजी से आ सकता है। अपनी मौजूदा लॉन्ग पोजीशन में 25,850 का SL रखें।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 11, 2026 पर 8:59 AM
Trading Plan: मजबूत अपट्रेंड में है अब बाजार, 26050 के ऊपर टिका निफ्टी तो कितनी आएगी तेजी
बाजार अब मजबूत अपट्रेंड में है, लॉन्ग को रिवॉर्ड कर रहा है। लॉन्ग सौदे इंट्राडे और पोजिशनल दोनों तरीके से काम कर रहे हैं।

अनुज सिंघल, सीएनबीसी-आवाज, मैनेजिंग एडिटर 

बाजार अब मजबूत अपट्रेंड में है, लॉन्ग को रिवॉर्ड कर रहा है। लॉन्ग सौदे इंट्राडे और पोजिशनल दोनों तरीके से काम कर रहे हैं। बाजार 'BUY ON DIPS' करने वाले ट्रेडर्स को रिवॉर्ड कर रहा है। निफ्टी ने 2 दिन लगातार HIGHER HIGH और HIGHER LOW बनाया। रैली का सबसे अच्छी बात ये है कि ये चौतरफा रैली है। निफ्टी IT को छोड़कर करीब सभी सेक्टर्स चल रहे हैं। डेली एडवांस/डिक्लाइन 1:1 से ज्यादा है। निफ्टी IT इस महीने 6% नीचे है, फिर भी निफ्टी 2.4% चला है। मिडकैप इंडेक्स इस महीने 4% ऊपर है और स्मॉलकैप इंडेक्स 3.5% चला है।

निफ्टी में ब्रॉड बेस्ड रैली!

निफ्टी के X% ब्रेथ चार्ट से ब्रॉड बेस्ड रैली के संकेत है। निफ्टी ब्रेथ की रीडिंग इस समय 78% है। ये रीडिंग बताती है कि कितने % शेयर तेजी में हैं। निफ्टी का ब्रेथ पिछले साल 23 अक्टूबर के बाद सबसे ऊंचाई पर था। पिछले साल 23 अक्टूबर को ब्रेथ रीडिंग 85 के करीब थी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें