Trading plan:बाजार में दूसरे कारोबारी दिन भी कंसोलिडेशन का मूड दिख रहा है। निफ्टी करीब 100 अंकों की रेंज में घूम रहा है। यह हल्की बढ़त के साथ 24600 के करीब कारोबार कर रहा है। हालांकि बैंक निफ्टी में थोड़ा दबाव है। लेकिन 450 अंकों से ज्यादा के उछाल के साथ मिडकैप इंडेक्स आज आउटपरफार्म कर रहा है। दमदार नतीजों के दम पर हिताची 10 फीसदी के अपर सर्किट के साथ आज का हीरो बना है। DELHIVERY भी अपने लो से 6 फीसदी ऊपर दिख रहा है। वहीं उम्मीद से बेहतर रिजल्ट के चलते टाइटन भी चमका है। यह शेयर लाइफ हाई पर पहुंचता दिखा है। सोने में तेजी से चले मणप्पुरम और मुथूट फाइनेंस में भी तेजी आई है। साथ ही वेदांता एल्युमिनियम चमका भी चमका है। हालांकि, केयंस में आज बड़ी गिरावट आई है।
