Trading Plan:निफ्टी के 23500 तक फिसलने का खतरा बड़ा, जानें बाजार में क्या करें ट्रेडर और निवेशक?

Trading Plan : बैंक निफ्टी में आज 58,400-59,800 की बड़ी रेंज है। 1400 प्वाइंट की रेंज में कोई रिटेल ट्रेड नहीं कर पाएगा। देखें ये रैली कहां फेल होती है। 59,400-59,600 तक अगर रैली रुकी तो शॉर्ट करने का बेस्ट जोन, स्टॉप लॉस 59,800 पर लगाए

अपडेटेड Mar 05, 2026 पर 8:30 AM
Story continues below Advertisement
Trading plan : आज बाजार के टेक्सचर का एक टेस्ट होने वाला है। अगर गिफ्ट निफ्टी सही हुआ तो हम कल के हाई के ठीक ऊपर खुलेंगे, लेकिन बाजार का सेंटिमेंट काफी खराब है और रिस्क अभी भी है।

सीएनबीसी-आवाज, मैनेजिंग एडिटर, अनुज सिंघल

कोस्पी 12%, ताइवान 4%, निक्केई 3% ऊपर, गिफ्ट निफ्टी सिर्फ 0.5% पर कामकाज कर रहा। इसका कारण है कि हम इतना ज्यादा गिरे भी नहीं जितने ये बाजार गिरे थे। और एक कारण– FIIs की भारी बिकवाली से सेंटिमेंट काफी कमजोर है। कल FIIs ने कैश में `8,753 Cr और फ्यूचर्स मिलाकर 13,346 Cr की बिकवाली की। और पिछले 3 दिनों में FIIs ने 60,000 से ज्यादा नेट शॉर्ट्स जोड़े हैं। आज बाजार के टेक्सचर का एक टेस्ट होने वाला है। अगर गिफ्ट निफ्टी सही हुआ तो हम कल के हाई के ठीक ऊपर खुलेंगे, लेकिन बाजार का सेंटिमेंट काफी खराब है और रिस्क अभी भी है। इस बाजार में अगली गिरावट कब आ जाए, ये कहना मुश्किल है। आज सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी है, हो सकता है शॉर्ट कवरिंग आ जाए, लेकिन इस बाजार में बहुत ज्यादा जोखिला बनने की जरूरत नहीं है।

इस बाजार में ट्रेडिंग मुश्किल

इस समय आप डायरेक्शनल ट्रेड कैसे करेंगे? आज हो सकता है 100 अंकों के गैपअप में भी कॉल ना चलें। आउट ऑफ मनी कॉल और पुट बहुत ज्यादा महंगे हैं। वोलेटिलिटी इतनी हाई है कि कॉल और पुट बहुत महंगे हो गए हैं। जब तक आपके पक्ष में 200-300 अंक ना चलें, ऑप्शन में पैसा नहीं बनेगा और फ्यूचर्स में कोई पोजिशन लेना बहुत रिस्की है।


अमेरिका-ईरान युद्ध: ताजा हालात

अमेरिकी सीनेट में ट्रंप को ईरान पर हमलों से रोकने का प्रस्ताव गिरा। प्रस्ताव 47-53 के अंतर से गिरा। व्हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिका ने 20 से ज़्यादा ईरानी जहाज डुबोए और 2,000 ठिकानों पर हमला किया। ईरान के हवाई क्षेत्र पर अब अमेरिका का पूरा नियंत्रण है। इस बीच डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर हम कार्रवाई नहीं करते, तो ईरान हम पर हमला कर सकता था। युद्ध कब तक चलेगा, इसकी अभी कोई तय समय-सीमा नहीं है। व्हाइट हाउस ने कहा कि युद्ध कब तक चलेगा, इसकी अभी कोई तय समय-सीमा नहीं है। संयुक्त राष्ट्र में इजरायली राजदूत ने कहा कि इस युद्ध में अभी लंबा रास्ता तय करना है। व्हाइट हाउस के समझौते के दावे को स्पेन ने खारिज किया ।

इस बीच ईरान की चेतावनी देते हुए कहा कि सत्ता परिवर्तन की कोशिश हुई तो इजरायल के डिमोना न्यूक्लियर साइट पर होगा हमला।

US कोर्ट के फैसले का असर?

कोर्ट ने कहा कि IEEPA वाला टैरिफ लौटाना होगा। अब तक ट्रंप ने $130 बिलियन का टैरिफ वसूल लिया है। इसका कोई असर नहीं है, ट्रंप नहीं बदलेंगे वो कैसे ना कैसे करके ये पैसा रख लेंगे। कल अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने बड़ा बयान दिया। स्कॉट बेसेंट ने कहा कि 15% का ग्लोबल टैरिफ इस हफ्ते से लागू होगा। अगले 5 महीनों में पुराने टैरिफ की वापसी होगी।

बाजार: क्या करें ट्रेडर और इन्वेस्टर

अगर आप ट्रेडर हैं तो दोनों तरफ का नजरिया रखिए। शॉर्ट कवरिंग में हिस्सा लें लेकिन कूदने के लिए तैयार रहें। जहां भी रैली फेल होगी, बड़ी ट्रेड शॉर्ट साइड पर ही है। ये बाजार 23,500-24,000 तक जाने के संकेत दे रहा है। जरूरी नहीं है कि वो एक ही स्विंग में आ जाए। हो सकता है बीच-बीच में थोड़ी रैलियां आएं। वो रैली मौका होगा अपनी फंसी हुई पोजिशन्स से निकलने का। अगर आप इन्वेस्टर हैं तो पैनिक नहीं करना है। कल हमने निफ्टी ETF में एक हिस्सा लगाने का नजरिया लिया था। अगला हिस्सा अब 23,500-24,000 में ही डालेंगे। सबसे मजबूत शेयरों की एक बास्केट बनाइए। SBI, L&T, Shriram Fin, Hero Moto, TVS मोटर कुछ उदाहरण हैं और इस बास्केट में हर गिरावट में पोजिशन जोड़ें।

निफ्टी पर रणनीति

सबसे अहम सपोर्ट 24,300-24,350 (कल का low) पर है जबकि सबसे अहम रजिस्टेंस 24,600-24,650 (कल का high) पर है। रणनीति वही रहेगी: शॉर्ट कवरिंग होने दीजिए । उसके बाद जहां रैली फेल हो वहां पर दिन के HIGH के स्टॉप लॉस के साथ शॉर्ट और अगर 24,300 टूटा तो 24,000 का रास्ता खुलेगा। लेकिन शॉर्ट कवरिंग में कितना ऊपर जाएगा, ये कहना अभी मुश्किल है।

बैंक निफ्टी पर स्ट्रैटेजी

बैंक निफ्टी में आज 58,400-59,800 की बड़ी रेंज है। 1400 प्वाइंट की रेंज में कोई रिटेल ट्रेड नहीं कर पाएगा। देखें ये रैली कहां फेल होती है। 59,400-59,600 तक अगर रैली रुकी तो शॉर्ट करने का बेस्ट जोन, स्टॉप लॉस 59,800 पर लगाए।

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।