Trading plan : अब निफ्टी में थोड़ा रिस्क, चाहें तो इन लेवल्स पर थोड़ा प्रॉफिट बुक करें

Trading plan :अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार में आज थोड़ा निगेटिव दिन है। निफ्टी ठीक-ठाक है, लेकिन मिडकैप-स्मॉलकैप में दर्द है। ADV/DEC रेश्यो करीब 1:2 पर है। निफ्टी IT फिर ऊपर है,बैंक निफ्टी नीचे है। सुबह CNBC-आवाज़ पर नजरिया रखा गया था कि IT फिर चलेगा। बाजार की सबसे बड़ी दिक्कत अभी भी बैंक निफ्टी ही है

अपडेटेड Jul 30, 2026 पर 4:02 PM
Trading plan : अनुज सिंघल ने कहा कि अब 24,350 के ऊपर क्लोजिंग का इंतजार करें। अगर ऐसा हुआ तो बड़ी शॉर्ट कवरिंग होगी। लेकिन उसके लिए कोई बड़ा ट्रिगर चाहिए होगा

Trading plan : गुरुवार को दोपहर के कारोबार में भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स में सुस्ती दिख रही है। सेंसेक्स लगभग सपाट कारोबार कर रहा है। जबकि निफ्टी 24,250 के ऊपर टिका हुआ है। फिलहाल सेंसेक्स 5.03 अंक या 0.01 प्रतिशत गिरकर 77,649.57 पर और निफ्टी 4.35 अंक या 0.02 प्रतिशत बढ़कर 24,254.55 पर दिख रहा है। मार्केट ब्रेथ कमजोर दिख रही है। 1,402 शेयरों में बढ़त हुई, जबकि 2,402 शेयरों में गिरावट आई है। ऑटो और IT शेयरों ने बेंचमार्क को सहारा दिया है। जबकि रियल्टी,प्राइवेट बैंकों और FMCG शेयरों ने बाजार पर दबाव बनाया है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में गिरावट दिख रही है। आज वोलैटिलिटी इंडिया VIX 1.58 प्रतिशत ऊपर चढ़ा है।

बाजार में IT का जादू कायम है। आईटी में लगातार चौथे दिन तेजी देखने को मिल रही है। आईटी इंडेक्स 4 दिन में 11% उछला है। IT के साथ ऑटो सेक्टर में भी अच्छी रफ्तार देखने को मिल रही है। हेल्थकेयर, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और तेल-गैस में भी खरीदारी है। लेकिन रियल्टी और कैपिटल मार्केट में दबाव देखने को मिल रहा है।

बाजार: तेल फिर बिगाड़ेगा खेल?


ऐसे में बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार में आज थोड़ा निगेटिव दिन है। निफ्टी ठीक-ठाक है, लेकिन मिडकैप-स्मॉलकैप में दर्द है। ADV/DEC रेश्यो करीब 1:2 पर है। निफ्टी IT फिर ऊपर है,बैंक निफ्टी नीचे है। सुबह CNBC-आवाज़ पर नजरिया रखा गया था कि IT फिर चलेगा। बाजार की सबसे बड़ी दिक्कत अभी भी बैंक निफ्टी ही है। कच्चे तेल का भाव उछल कर $92 के करीब आ गया है।

निफ्टी भी अब अपनी ट्रेडिंग रेंज के हाई के पास आ गया है।

बाजार:अब क्या?

बाजार में अब निफ्टी में थोड़ा रिस्क है। चाहें तो इन लेवल्स पर थोड़ा प्रॉफिट बुक करें। सुबह भी यही नजरिया था कि 24,300-24,350 पर नई खरीदारी ना करें और अगर कच्चे तेल से डर लग रहा है तो मुनाफा बुक कर लीजिए। हमने 23,650 से लॉन्ग का नजरिया रखा था, या फिर अब 24,350 के ऊपर क्लोजिंग का इंतजार करें। अगर ऐसा हुआ तो बड़ी शॉर्ट कवरिंग होगी। लेकिन उसके लिए कोई बड़ा ट्रिगर चाहिए होगा

निफ्टी-बैंक निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी के लिए 24,100-24,150 पर सपोर्ट और 24,300-24,350 पर रेजिस्टेंस है। वहीं, बैंक निफ्टी के लिए 56,800-57,000 पर सपोर्ट और 57,200-57,400 पर रेजिस्टेंस है।

कल के लिए रणनीति

इन लेवल्स पर एक बार मुनाफा बुक करें। अगर मुनाफावसूली नहीं कर रहे हैं तो पोजीशन को हेज कर लें। निफ्टी बैंक अब भी कमजोर है।

 

Stock View : किसी करेक्शन में 24100 के आसपास निफ्टी में करें खरीदारी, ऑटो और आईटी सेक्टर के ये स्टॉक बड़ी तेजी के लिए तैयार

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।