Get App

Trading Plan:आज होगा बाजार के टेक्सचर का सबसे बड़ा टेस्ट, क्या आरबीआई पॉलिसी से मिलेगी कोई राहत

Trading Plan: बैंक निफ्टी का ब्रेकआउट अभी भी बरकरार है। 59,500 के नीचे ही टेक्सचर निगेटिव होगा। अगर 59,500 टूटा तो लॉन्ग से बाहर हो जाएं। आज कोई भी फ्रेश नजरिया पॉलिसी के बाद ही लें। पॉलिसी के कारण बैंक निफ्टी में बड़ा मूव आ सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 06, 2026 पर 9:42 AM
Trading Plan:आज होगा बाजार के टेक्सचर का सबसे बड़ा टेस्ट, क्या आरबीआई पॉलिसी से मिलेगी कोई राहत
Trading plan : आज का सबसे बड़ा घरेलू संकेत RBI की मॉनेटरी पॉलिसी का ऐलान होगा। आज RBI से एक neutral pause की उम्मीद है।

सीएनबीसी-आवाज, मैनेजिंग एडिटर, अनुज सिंघल

आज बाजार के टेक्सचर का सबसे बड़ा टेस्ट होने वाला है। आज निफ्टी 10 और 20 DEMA को टेस्ट करने जा रहा है। अगर 25,450 के नीचे बंद हुए तो पूरी रैली फेल होने का रिस्क होगा। लेकिन अगर आज हम रिकवरी के साथ बंद हुए तो बड़ा पॉजिटिव होगा। दिक्कत ये है कि 25,450-25,850 एकदम no trading zone है। या तो हम 25,450 के नीचे आएं या 25,850 के ऊपर निकलें। इन दोनों लेवल के बीच में दोनों तरफ फंसने का रिस्क है। हमें कोई शौक नहीं है एग्जैक्ट टॉप या बॉटम पकड़ने का है।

बाजार: आज के संकेत

कल रात चांदी और बिटकॉइन में बड़ी गिरावट आई और एक-एक करके सभी मार्केट्स में इसका असर देखने को मिला। चांदी और बिटकॉइन दोनों अपने हाई से अब आधे हो चुके हैं। बड़ा सवाल क्या डॉलर ट्रेड खत्म हो चुकी है? कल भी डॉलर 0.35% ऊपर आया, डॉलर इंडेक्स 98 के करीब पहुंचा। आज का बड़ा सवाल क्या हमारे बाजार पर इनका क्या असर होगा?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें