Trading plan : कच्चे तेल में नरमी और रुपये की मजबूती के दम पर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी का मोमेंटम देखने को मिल रहा है। हालांकि 17 जून को दोपहर के कारोबार में भारतीय इक्विटी बेंचमार्क ने अपनी शुरुआती बढ़त का अधिकांश हिस्सा गंवा दिया है। कुछ खास सेक्टर में प्रॉफिट बुकिंग के कारण निफ्टी 24,000 के स्तर के आसपास बना हुआ है। सेक्टर के हिसाब से देखें तो ऑटो,FMCG,रियल्टी और हेल्थकेयर शेयरों में बिकवाली का दबाव दिख रहा है। जबकि कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, IT और मेटल शेयरों में खरीदारी आई है। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स सपाट कारोबार कर रहा है,जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स 0.7% ऊपर है।
