अनुज सिंघल, सीएनबीसी-आवाज, मैनेजिंग एडिटर
अनुज सिंघल, सीएनबीसी-आवाज, मैनेजिंग एडिटर
कल रात गिफ्ट निफ्टी फिर 450 अंक नीचे था। अभी भी गिफ्ट निफ्टी में रिकवरी के बावजूद गिरावट बनी हुई है। इस बाजार में हीरो बनने का कोई फायदा नहीं है और रिस्क ये रहेगा कि 24,300 किसी भी दिन गैप से टूट जाए। इस बाजार में आप SL भी नहीं लगा पाएंगे। और ऑप्शन्स इतने महंगे हैं कि सही तरीके से हेजिंग भी नहीं हो पाएगी। अगर आप दोनों तरफ ट्रेड कर सकते हैं, तभी इस बाजार में ट्रेड करें। वरना कुछ समय थोड़ा दूर रहें और सिर्फ बाजार पर नजर रखें। निवेशक भले ही अच्छे शेयरों की बास्केट में एवरेजिंग कर सकते हैं। इस तरह का युद्ध हम सबने शायद पहली बार देखा है। पिछले 4-5 साल के युद्धों से तुलना ठीक नहीं होगी। वैसे भी हम अब एक बुल मार्केट में नहीं हैं। ऐसे में एक फाइनल वाली बड़ी गिरावट शायद अब भी बाकी है।
कल आखिरी घंटे में क्या हुआ?
लगभग सभी न्यूज चैनलों ने ईरान के डिप्टी विदेश मंत्री की खबर चलाई और उसी वक्त पूरी ग्लोबल मार्केट में तेज रिकवरी भी हुई। हम अकेले चैनल नहीं थे जिसने ये खबर चलाई लेकिन ये कोई excuse नहीं हो सकता है एक भरोसेमंद चैनल के लिए है। ब्रेंट क्रूड भी उसी वक्त एकदम से $84 से $82 पर आ गया था। हमसे एक गलती हुई कि इंडिपेंडेंट वेरिफिकेशन नहीं कर पाए, लेकिन हमने बार-बार कहा था कि खबर का खंडन आ सकता है और ये भी कहा था कि किसी भी बड़ी ट्रेड में ओवरनाइट फंसे नहीं। लेकिन हां, कल जो हुआ हमारे लिए एक बड़ा सबक है। हम भले ही लेट हों, लेकिन खबर पूरी कन्फर्म होने के बाद ही दिखाएंगे।
अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने "X" पर लिखा
भारतीय रिफाइनरीज को रूस से तेल खरीदने पर फौरी छूट मिली। US ने 30 दिनों के लिए तात्कालिक छूट दी। छोटी अवधि के कदम से रूसी सरकार को फायदा नहीं। समुद्र में पहले से आ चुके जहाजों के मामले में ही छूट मिली। उम्मीद है कि रूस से भारत तेल खरीद नहीं बढ़ाएगा।
बैंक निफ्टी पर रणनीति
बैंक निफ्टी की बेसिक रेंज अब थोड़ी छोटी हो गई है। 58,500-59,300 की एक बेसिक रेंज है। 58,600-58,800 खरीदारी का बढ़िया जोन है, और स्टॉपलॉस 58,450 पर लगाए। 59,300-59,350 में रिजेक्शन हो तो 59,500 के SL के साथ शॉर्ट करें। ये ट्रेड्स सिर्फ compulsive और ज्यादा जोखिम लेने वाले ट्रेडर्स के लिए हैं।
निफ्टी पर रणनीति
पहला सपोर्ट 24,500-24,550 (कल का निचला स्तर, ऑप्शन डाटा) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 24,300-24,350 (इस हफ्ते का निचला स्तर) पर है। पहला रजिस्टेंस 24,750-24,800 (न्यूट्रल जोन) पर है जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 24,950-25,000 (ऑप्शन्स जोन) पर है। खरीदारी का जोन है 24,400-24,550, पर है इसके स्टॉपलॉस 24,300 पर लगाए। लेकिन ये काफी रिस्की ट्रेड है और SL भी काफी नीचे है। अगर रिकवरी फेल हो तो दिन के हाई के SL के साथ शॉर्ट करें।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।