Trading plan : ग्लोबल बाजारों के कमजोर संकेत और मंथली एक्सपायरी बाजार पर भारी पड़ी है। आज निफ्टी 300 प्वाइंट से ज्यादा फिसलकर 25400 के करीब आ गया है। L&T, भारती, इंफोसिस और ICICI बैंक ने सबसे ज्यादा दबाव बनाया है। बैंक निफ्टी भी 400 प्वाइंट से ज्यादा फिसला है। मिडकैप और स्मॉलकैप भी नीचे कारोबार कर रहे हैं। डर का इंडेक्स INDIA VIX करीब 5% चढ़ा है।
AI और एंन्थ्रोपिक की चिंता IT शेयरों पर हावी है। इनमें लगातार पांचवे दिन बिकवाली जारी। IT इंडेक्स आज भी 5 फीसदी से ज्यादा फिसला है। HCL टेक, इंफोसिस, टेक महिंद्रा और TCS निफ्टी के टॉप लूजर्स में शामिल हैं। ऊधर मिडकैप IT शेयरों पर भी तगड़ी मार पड़ी है। इंडेक्स एक महीने में 21 फीसदी गिर चुका है।
IT के बाद रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा कमजोरी है। रियल्टी इंडेक्स करीब तीन फीसदी फिसला है। लोढ़ा और प्रेस्टीज 4 फीसदी फिसले हैं। साथ की केमिकल , डिफेंस और कैपिटल मार्केट इंडेक्स भी एक फीसदी से ज्यादा गिरे हैं,वहीं चुनिंदा फार्मा में हल्की खरीदारी देखने को मिल रही है।
भारती एयरटेल की भारती मनी में 20,000 करोड़ रुपये निवेश की योजना बाजार को पसंद नहीं आई है। भारती एयरटेल का शेयर तीन फीसदी नीचे है। टेलीकॉम के बजाय NBFC में रुझान से बाजार नाखुश है।
बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि आज के दिन को भयावह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगा। किसी ने नहीं सोचा था कि आज इस तरह से पिटाई होगी। आज की कैंडल काफी खराब है। आज जैसे दिन सिर्फ ट्रेंड नहीं,सेंटिमेंट बदल देते हैं। आशंका के मुताबिक निफ्टी IT ने गिरावट को लीड किया। लेकिन आज सिर्फ IT नहीं पूरा बाजार गिरा है। निफ्टी में सिर्फ 4 शेयर हरे निशान में हैं। IT शेयरों की जमकर धुनाई हुई है। भारती की गिरावट भी सेंटिमेंटल निगेटिव है।
25,550-25,600 पर सुबह स्टॉप लॉस लगा। आज की क्लोजिंग काफी अहम होगी। अगर आखिरी घंटे में रिकवरी नहीं आई तो बड़ा निगेटिव होगा। आज देखना होगा कि FIIs ने क्या किया? हालांकि आज एक्सपायरी है तो उसका फैक्टर भी होगा। लेकिन जो भी है,आज की गिरावट बड़ी है। अब सेंटिमेंट 25,600 के ऊपर ही सुधरेगा। एक दिन ने कई दिनों की मेहनत पर पानी फेर दिया है।
निफ्टी के लिए अब 25,200-25,250 लक्ष्मण रेखा है। अपसाइड में किसी लेवल का अभी कोई मतलब नहीं है। आज का बाकी बचा समय बस कैसे भी निकल जाए। एक शॉर्ट कवरिंग की उम्मीद तो रहेगी
बैंक निफ्टी पर अपनी स्ट्रैटेजी शेयर करते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि अगर 60,800 टूटा तो बैंक निफ्टी भी कमजोर होगा। लेकिन अभी भी बैंक निफ्टी में ब्रेकडाउन नहीं है।
अनुज सिंघल का कहना है कि अभी बाजार में सेंटिमेंट खराब है। ट्रेड लेने का अभी कोई मतलब नहीं है। कल सुबह डाटा देखकर नया नजरिया बनाएंगे।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।