Get App

Trading plan : ग्लोबल बाजारों की कमजोरी और मंथली एक्सपायरी बाजार पर पड़ी भारी, जानिए अब क्या हो रणनीति

Trading plan : IT के बाद रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा कमजोरी है। रियल्टी इंडेक्स करीब तीन फीसदी फिसला है। लोढ़ा और प्रेस्टीज 4 फीसदी फिसले हैं। साथ की केमिकल , डिफेंस और कैपिटल मार्केट इंडेक्स भी एक फीसदी से ज्यादा गिरे हैं,वहीं चुनिंदा फार्मा में हल्की खरीदारी देखने को मिल रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 24, 2026 पर 3:16 PM
Trading plan : ग्लोबल बाजारों की कमजोरी और मंथली एक्सपायरी बाजार पर पड़ी भारी, जानिए अब क्या हो रणनीति
Trading plan: अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी के लिए अब 25,200-25,250 लक्ष्मण रेखा है। अपसाइड में किसी लेवल का अभी कोई मतलब नहीं है। आज का बाकी बचा समय बस कैसे भी निकल जाए

Trading plan : ग्लोबल बाजारों के कमजोर संकेत और मंथली एक्सपायरी बाजार पर भारी पड़ी है। आज निफ्टी 300 प्वाइंट से ज्यादा फिसलकर 25400 के करीब आ गया है। L&T, भारती, इंफोसिस और ICICI बैंक ने सबसे ज्यादा दबाव बनाया है। बैंक निफ्टी भी 400 प्वाइंट से ज्यादा फिसला है। मिडकैप और स्मॉलकैप भी नीचे कारोबार कर रहे हैं। डर का इंडेक्स INDIA VIX करीब 5% चढ़ा है।

AI और एंन्थ्रोपिक की चिंता IT शेयरों पर हावी है। इनमें लगातार पांचवे दिन बिकवाली जारी। IT इंडेक्स आज भी 5 फीसदी से ज्यादा फिसला है। HCL टेक, इंफोसिस, टेक महिंद्रा और TCS निफ्टी के टॉप लूजर्स में शामिल हैं। ऊधर मिडकैप IT शेयरों पर भी तगड़ी मार पड़ी है। इंडेक्स एक महीने में 21 फीसदी गिर चुका है।

IT के बाद रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा कमजोरी है। रियल्टी इंडेक्स करीब तीन फीसदी फिसला है। लोढ़ा और प्रेस्टीज 4 फीसदी फिसले हैं। साथ की केमिकल , डिफेंस और कैपिटल मार्केट इंडेक्स भी एक फीसदी से ज्यादा गिरे हैं,वहीं चुनिंदा फार्मा में हल्की खरीदारी देखने को मिल रही है।

भारती एयरटेल की भारती मनी में 20,000 करोड़ रुपये निवेश की योजना बाजार को पसंद नहीं आई है। भारती एयरटेल का शेयर तीन फीसदी नीचे है। टेलीकॉम के बजाय NBFC में रुझान से बाजार नाखुश है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें