Market Outlook and Strategy : निफ्टी और बैंक निफ्टी में निचले स्तरों पर खरीदारी आती दिखी है और दो दिनों केकरेक्शन के बाद 4 जुलाई को निफ्टी स्तर पर बंद हुआ। कुल मिलाकर,हायर हाई और हायर लो फॉर्मेशन बरकरार है। हालांकि मोमेंटम इंडीकेटर निकट अवधि में कंसोलीडेशन और रेंज बाउंड कारोबार का संकेत दे रहे हैं। बाजार जानकारों का कहना है कि अगर निफ्टी 25,300 का बचाव करने में सफल रहता है,तो 25,600-25,700 की ओर ऊपर की ओर तेजी संभव है। हालांकि, इस स्तर से नीचे का ब्रेक इंडेक्स को 25,200-25,000 के जोन में खींच सकता है। इस बीच,बैंक निफ्टी को 56,600-56,500 के सपोर्ट जोन को बनाए रखना होगा। क्योंकि इस स्तर से नीचे जाने पर 56,300-56,000 की ओर गिरावट आ सकती। दूसरी ओर 57,000 के ऊपर बने रहने से बैंक निफ्टी के लिए 57,300-57,600 की ओर जाने का रास्ता खुल सकता है।
