Get App

ट्रेडिंग प्लान: क्या निफ्टी 23,900 को फिर से हासिल कर पाएगा, बैंक निफ्टी 51400 पर स्थित 10-डे ईएमए को छू पाएगा

Trading Plan : जब तक निफ्टी 23,700 के स्तर से ऊपर कारोबार करता रहेगा इसके लिए 23,900-24,000 के जोन में तत्काल रजिस्टेंस रहेगा। इस रजिस्टेंस के पार होने के बाद अगली बाधा 24,300 पर होगा है। हालांकि,बाजार जानकारों का कहना है कि 23500 के एक बड़े सपोर्ट जोन के रूप में कार्य करने की उम्मीद है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 02, 2025 पर 11:19 AM
ट्रेडिंग प्लान: क्या निफ्टी 23,900 को फिर से हासिल कर पाएगा, बैंक निफ्टी 51400 पर स्थित 10-डे ईएमए को छू पाएगा
विज्ञान सावंत का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 52,000, 53,200 पर रजिस्टेंस और 50,500, 49,700 पर सपोर्ट है। 52,000 से ऊपर बैंक निफ्टी फ्यूचर्स खरीदें

Nifty Trading Plan for January 2: निफ्टी और बैंक निफ्टी ने वर्ष 2025 की शुरुआत सकारात्मक तरीके से की है। 1 जनवरी को एक और कारोबारी सत्र में बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बना। निफ्टी के 200-डे ईएमए यानी 23,700 से ऊपर चढ़ने के साथ शॉर्ट टर्म के लिए भावना कुछ हद तक पॉजिटिव हो गई। जब तक निफ्टी इस स्तर से ऊपर कारोबार करता है इसके लिए 23,900-24,000 के जोन में तत्काल रजिस्टेंस रहेगा। उसके बाद अगली बाधा 24,300 पर दिख रही है। हालांकि,इसके लिए 23,500 के स्तर पर अहम सपोर्ट नजर आ रहा है। वहीं, अगर बैंक निफ्टी 51,000 से ऊपर बने रहता है तो फिर ये 51,400-51,600 की ओर जाता दिखेगा। 52,000 पर इसके लिए रजिस्टेंस दिख रहा है। बाजार जानकारों की राय है कि बैंक निफ्टी के लिए 50,500 पर एक मजबूत सपोर्ट बना हुआ है।

Nifty में क्या हो रणनीति

मिरे एसेट शेयरखान के जतिन गेडिया का कहना है कि निफ्टी के लिए 23,880, 23,920 पर रजिस्टेंस और 23,684, 23,670 पर सपोर्ट है। 23,640 के स्टॉप-लॉस के साथ निफ्टी फ्यूचर्स खरीदें, 23,950-24,000 का लक्ष्य रखें।

जीईपीएल कैपिटल के विज्ञान सावंत का कहना है कि निफ्टी के लिए 24,000, 24,400 पर रजिस्टेंस और 23,400, 23,000 पर सपोर्ट है। 23,900 के आसपास निफ्टी फ्यूचर्स बेचें, 24,100 के स्टॉप लॉस के साथ, 23,400 का लक्ष्य रखें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें