Nifty Trading Plan : 16 जनवरी को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में निफ्टी 50 और बैंक निफ्टी ने बढ़त के साथ क्लोजिंग की। निफ्टी ने कल बैंक निफ्टी से बेहतर प्रदर्शन किया। हाल ही में हुए करेक्शन के बाद बाजार में स्थिरता है,लेकिन लेकिन ओवरऑल रुझान अभी भी मंदड़ियों के पक्ष में है। अगर निफ्टी 50 अपनी ऊपर की चाल जारी रखता है, तो इसे 23,500 पर बाधा का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, मुनाफावसूली के मामले में, इसे 23,150 और उसके बाद 23,050 पर सपोर्ट मिल सकता है। 49,500 और 50,000 के स्तर की ओर आगे बढ़ने के लिए बैंक निफ्टी को 49,000 से ऊपर बने रहने की जरूरत है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर यह 49,000 से नीचे टूटता है तो 48,500 सपोर्ट के रूप में काम कर सकता है।
चॉइस ब्रोकिंग में इक्विटी रिसर्च एनालिस्ट मंदार भोजने का कहना है कि निफ्टी के लिए 24,000, 24,500 पर रजिस्टेंस और 22,800, 22,500 पर सपोर्ट है। 23,250 के स्तर के निकट गिरावट पर निफ्टी वायदा खरीदें, क्लोजिंग बेसिस पर 23,000 का स्टॉप-लॉस रखे। 24,000 और 24,500 के स्तर को लक्ष्य बनाएं।
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के चंदन तापड़िया का कहना है कि निफ्टी के लिए 23,500, 23,700 पर रजिस्टेंस और 23,150, 23,000 पर सपोर्ट है। 23,500/23,700 जोन की ओर ऊपर के लक्ष्य के लिए 23,000 के स्टॉप लॉस के साथ गिरावट पर निफ्टी वायदा खरीदें।
बैंक निफ्टी के लिए रणनीति
मंदार भोजने का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 50,200, 50,600 पर रजिस्टेंस और 48,300, 48,100 पर सपोर्ट है। 48,900 के स्तर के निकट गिरावट पर बैंक निफ्टी वायदा खरीदें,क्लोजिंग बेसिस पर 48,000 के स्टॉप-लॉस के साथ, 50,200 और 50,600 के स्तर के लक्ष्य के लिए।
चंदन तापड़िया का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 49,500, 50,000 पर रजिस्टेंस और 49,000, 48,750 पर सपोर्ट है। 49,500/50,000 क्षेत्र की ओर ऊपर की ओर लक्ष्य के लिए 49,000 के समर्थन के साथ गिरावट पर बैंक निफ्टी वायदा खरीदें।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।