Get App

Trading Plan: क्या निफ्टी 23200 से ऊपर टिक पाएगा, बैंक निफ्टी 48300 के ऊपर बना रह पाएगा?

Market trend: मार्केट एक्सपर्ट्स सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। दोनों इंडेक्स सभी अहम मूविंग एवरेज से नीचे कारोबार कर रहे हैं। अगर बैंकिंग इंडेक्स 49,000 से नीचे बना रहता है तो फिर इसमें 48,300 और फिर 48,000 की ओर गिरावट संभव है। हालांकि, अगर यह 49,000 से ऊपर चढ़ता है तो 49,500-50,000 की ओर बढ़ने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 24, 2025 पर 10:13 AM
Trading Plan: क्या निफ्टी 23200 से ऊपर टिक पाएगा, बैंक निफ्टी 48300 के ऊपर बना रह पाएगा?
चॉइस ब्रोकिंग में डेरिवेटिव विश्लेषक हार्दिक मटालिया का कहना है कि निफ्टी के लिए 23,300, 23,500 पर रेजिस्टेंस और 23,000, 22,800 पर सपोर्ट है

निफ्टी ने बैंक निफ्टी से बेहतर प्रदर्शन किया। इसने 23 जनवरी को 0.20 फीसदी की बढ़त के साथ लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में तेजी का क्रम जारी रखा, लेकिन कुल मिलाकर यह कंसोलीडेट होता रहा। निफ्टी ने लगभग 10-डे ईएमए (23,273) का टेक्स किया। लेकिन क्लोजिंग बेसिस पर वहां टिक नहीं सका। इसलिए, 23,300 का स्तर निफ्टी के लिए शॉर्ट टर्म रेजिस्टेंस साबित हो सकता है, इसके बाद 23,400 पर अगली बाधा हो सकती है। हालांकि,23,200 से नीचे गिरने पर निफ्टी में 23,000 के लिए दरवाजे खुल सकते हैं। ऐसे में मार्केट एक्सपर्ट्स सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं। दोनों इंडेक्स सभी अहम मूविंग एवरेज से नीचे कारोबार कर रहे हैं। अगर बैंकिंग इंडेक्स 49,000 से नीचे बना रहता है तो फिर इसमें 48,300 और फिर 48,000 की ओर गिरावट संभव है। हालांकि, अगर यह 49,000 से ऊपर चढ़ता है तो 49,500-50,000 की ओर बढ़ने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।

निफ्टी में क्या हो रणनीति

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के चंदन तापड़िया का कहना है कि निफ्टी के लिए 23,400, 23,500 पर रेजिस्टेंस और 23,000, 22,800 पर सपोर्ट है। 23,000/22,800 के स्तर की ओर नीचे की ओर लक्ष्य के लिए 23,400 पर स्टॉपलॉस के साथ उछाल पर निफ्टी वायदा बेचें।

चॉइस ब्रोकिंग में डेरिवेटिव विश्लेषक हार्दिक मटालिया का कहना है कि निफ्टी के लिए 23,300, 23,500 पर रेजिस्टेंस और 23,000, 22,800 पर सपोर्ट है। 23,400 के स्तर के निकट बढ़त पर निफ्टी वायदा बेचें, 22,800-22,500 के लक्ष्य के लिए, क्लोजिंग बेसिस पर 23,500 पर स्टॉप-लॉस रखें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें