Nifty Trading Plan: निफ्टी और बैंक निफ्टी दोनों ने डेली चार्ट पर लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाते हुए शानदार वापसी की। कल मोमेंटम इंडिकेटर RSI और इंडिया VIX में भी सकारात्मक रुझान दिखा। ऐसे में बाजार जानकारों का कहना है कि जब तक निफ्टी 23,600 (200-डे ईएमए) से ऊपर बना रहता है,तब तक आगामी सत्रों में इसके 23,900-24,000 ज़ोन की ओर ऊपर जाने की संभावना बनी हुई है। हालांकि,किसी करेक्शन की स्थिति में इसके लिए 23,550 पर तत्काल सपोर्ट होगा। इसके बाद 23,350 पर अगला अहम सपोर्ट होगा। वहीं,जब तक 50,000 (बजट दिवस का हाई) का सपोर्ट बना रहता है तब तक बैंक निफ्टी में 50,500-51,000 ज़ोन की ओर तेजी आने की संभावना बनी रहेगी।
निफ्टी में क्या हो रणनीति
वेव्स स्ट्रैटेजी एडवाइजर्स के संस्थापक और सीईओ आशीष क्याल का कहना है कि निफ्टी के लिए 24,200 पर रेजिस्टेंस और 23,530 पर सपोर्ट है। 23,800 से ऊपर 23,700 पर स्टॉप-लॉस के साथ लॉन्ग पोजीशन बनाई जा सकती है, जिसका लक्ष्य 23,930 और उसके बाद 24,200 होना चाहिए।
सैमको सिक्योरिटीज में डेरिवेटिव रिसर्च एनालिस्ट धुपेश धमेजा का कहना है कि निफ्टी के लिए 23,800, 24,000, 24,100 पर रेजिस्टेंस और 23,500, 23,300, 23,000 पर सपोर्ट है। ट्रेडर एक बुल पुट स्प्रेड रणनीति (एक हाई स्ट्राइक के साथ एक पुट ऑप्शन को बेचना और उसी एक्सपायरी के कम स्ट्राइक वाले एक पुट ऑप्शन के खरीदना) को अपना कर सकते हैं।
बैंक निफ्टी में क्या हो रणनीति
आशीष क्याल का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 50,795 पर रेजिस्टेंस और 48,900 पर सपोर्ट है। 50,250 से ऊपर 50,500 और उसके बाद 50,795 के लक्ष्य के लिए 50,000 के स्तर पर स्टॉप-लॉस के साथ लॉन्ग पजीशन बनाई जा सकती है।
धुपेश धमेजा का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 50,500, 51,000, 51,300 पर रेजिस्टेंस और 49,700, 49,500, 49,000 पर सपोर्ट है। अगर इंडेक्स 50,400-50,450 से ऊपर जाता है,तो ट्रेडर्स 49,950 से नीचे स्टॉप-लॉस सेट करके बैंक निफ्टी फरवरी फ्यूचर्स में लॉन्ग करने पर विचार कर सकते हैं। इंडेक्स के 50,900-51,100 पर पहुंचने पर मुनाफ़ा वसूली करने की सलाह होगी।