Get App

Trading Plan: क्या निफ्टी फिर पहुंचेगा 24,250 से ऊपर, बैंक निफ्टी 51,000 से ऊपर मजबूती से उछलेगा?

Stock Market :पिछले कुछ सत्रों में निफ्टी को 24,200-24,250 रेंज (50 और 100-दिवसीय ईएमए के पास) में मजबूत रजिस्टेंस का सामना करना पड़ा। अगर निफ्टी इस जोन से ऊपर बना रहता है तो इसके लिए तत्काल रजिस्टेस 24,400-24,500 पर होगा। हालांकि,जब तक यह इस स्तर से नीचे रहता है तब तक कंसोलीडेशन जारी रह सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 06, 2025 पर 10:14 AM
Trading Plan: क्या निफ्टी फिर पहुंचेगा 24,250 से ऊपर, बैंक निफ्टी 51,000 से ऊपर मजबूती से उछलेगा?
Bank Nifty : ओशो कृष्ण का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए 51,800, 52,000 पर रजिस्टेंस और 50,660, 50,600, 50,000 पर सपोर्ट है। बैंक निफ्टी फ्यूचर्स को 50,800-50,700 के आसपास खरीदें

Nifty Trading Plan : पिछले कुछ कारोबारी सत्रों में अच्छी खरीदारी के बाद 3 जनवरी को निफ्टी और बैंक निफ्टी में बिकवाली का दबाव देखने को मिला। पिछले कुछ सत्रों से निफ्टी को 24,200-24,250 रेंज (50 और 100-डे ईएमए के पास) में मजबूत रजिस्टेंस का सामना करना पड़ रहा है। अगर निफ्टी इस जोन से ऊपर बना रहता है,तो तत्काल रजिसटेंस 24,400-24,500 पर रहेगा। हालांकि, जब तक यह इस स्तर से नीचे रहता है, तब तक कंसोलीडेशन जारी रह सकता है,जिसमें इसके लिए 23,700 पर अहम सपोर्ट है। बैंक निफ्टी की बात करें तो इसे 51,850-52,000 के स्तरों तक जाने के लिए 51,650 से ऊपर टिके रहना होगा। बाजार जानकारों का कहना है कि जब तक यह इस स्तर से नीचे कारोबार करोगा। तब तक रेंजबाउंड ट्रेडिंग जारी रह सकती है। बैंक निफ्टी के लिए 50,500-50,600 पर सपोर्ट है।

निफ्टी में रणनीत

एंजेल वन के ओशो कृष्ण का कहना है कि निफ्टी के लिए 24,200, 24,300 पर रजिस्टेंस और 23,900, 23,850, 23,700 पर सपोर्ट है। 23,900 के आसपास गिरावट पर निफ्टी वायदा खरीदें, 23,700 पर स्टॉप-लॉस रखें और 24,250-24,300 का लक्ष्य रखें।

एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पलवीय का कहना है कि निफ्टी के लिए 24,000, 24,200 पर रजिस्टेंस और 23,850, 23,700 पर सपोर्ट है। 23,800 के स्टॉप-लॉस के साथ 23,900 के आसपास निफ्टी फ्यूचर्स खरीदें, 24,200-24,300 का लक्ष्य रखें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें