Get App

Trading Plan: क्या यूएस फेड के फैसले के बाद बुल्स अपनी बढ़त रखेंगे जारी और बैंक निफ्टी को ले जाएंगे 58000 के पार?

Trading Plan: अगर निफ्टी 24,000 के सपोर्ट लेवल के ऊपर बना रहता है तो इसके आगे चलकर 24,300–24,500 के जोन की ओर बढ़ने की उम्मीद है। अगर यह सपोर्ट लेवल टूटता है तो इंडेक्स 23,900–23,800 के जोन तक गिर सकता है,जो एक अहम सपोर्ट एरिया है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jun 18, 2026 पर 9:30 AM
Trading Plan: क्या यूएस फेड के फैसले के बाद बुल्स अपनी बढ़त रखेंगे जारी और बैंक निफ्टी को ले जाएंगे 58000 के पार?
Trading Strategy:मजबूत टेक्निकल सेटअप को देखते हुए,उम्मीद है कि बैंक निफ्टी अपनी तेजी जारी रखेगा और पहले 58,300 के लेवल को छुएगा

Trading Plan : मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि भले ही निकट भविष्य में बाजार में कुछ उतार-चढ़ाव या देखने को मिल सकता है,लेकिन बाजार का बड़ा रुझान पॉजिटिव ही रहने की उम्मीद है। इसके पीछे मजबूत टेक्निकल इंडिकेटर्स,US-Iran डील को लेकर बनी उम्मीद,तेल की कीमतों में नरमी और फेडरल रिजर्व का ब्याज दरों में कोई बदलाव न करना जैसे कई कराण है। ऐसे में अगर निफ्टी अपने 24,000 के सपोर्ट लेवल से ऊपर बना रहता है तो आगे चलकर इसके 24,300–24,500 के स्तर तक पहुंचने की उम्मीद है।

अगर यह सपोर्ट लेवल टूटता है तो इंडेक्स 23,900–23,800 के जोनन तक गिर सकता है,जो एक अहम सपोर्ट एरिया बना हुआ है। वहीं,बैंक निफ्टी को 58,500–59,000 के लेवल तक पहुंचने के लिए 57,800–58,000 के रेजिस्टेंस जोन को मजबूती के साथ पार करना होगा। तब तक बाजार में रेंज-बाउंड ट्रेडिंग जारी रह सकती है,जिसमें बैंक निफ्टी के लिए 56,800 पर तत्काल सपोर्ट होगा।

निफ्टी आउटलुक और रणनीति

SBI सिक्योरिटीज के टेक्निकल और डेरिवेटिव्स रिसर्च हेड सुदीप शाह का कहना है कि हाल ही में बेंचमार्क इंडेक्स'निफ्टी'ने अपनी पिछली तेजी (अपवर्ड रैली) के 61.8 प्रतिशत फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट लेवल के आसपास मज़बूत सपोर्ट लेकर तेज रिकवरी दिखाई। खास बात यह है कि पिछले गुरुवार के निचले स्तर से, इंडेक्स ने सिर्फ 5 ट्रेडिंग सेशन में 1,000 से ज्यादा अंकों की रिकवरी की है जो निचले स्तरों से मज़बूत खरीदारी आने का संकेत है। पॉजिटिव आउटलुक को और मजबूत करते हुए,इंडेक्स ने डेली चार्ट पर'फॉलिंग वेज पैटर्न'से ब्रेकआउट की पुष्टि की है,जिसे आमतौर पर'बुलिश रिवर्सल फॉर्मेशन'माना जाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें