Get App

Trading Strategy :अगले हफ्ते की निफ्टी कॉल्स कैरी करें, ले जा सकते हैं 23,400 या 23,450 की कॉल्स

Trading Strategy :बाजार पर अपनी रणनीति साझा करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि आज मई का लो तोड़ने के बाद जोरदार रिकवरी आई है। निफ्टी IT ने लीड किया है। बैंक निफ्टी भी तेजी में शामिल हुआ है। सुबह CNBC-आवाज़ पर यही राय रखी गई थी

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jun 02, 2026 पर 3:24 PM
Trading Strategy :अगले हफ्ते की निफ्टी कॉल्स कैरी करें, ले जा सकते हैं 23,400 या 23,450 की कॉल्स
Trading Strategy : निफ्टी के लिए 23,200-23,250 पर सपोर्ट और 23,550-23,600 पर रेजिस्टेंस है। दूसरा रजिस्टेंस 23,650-23,800 पर है

Trading Strategy : आज के कारोबारी सत्र के सेकेंड हॉफ में उम्मीद के मुताबिक रिकवरी आई है। IT शेयरों के दम पर बुल्स का जोरदार कमबैक हुआ है। दिन के निचले स्तर से निफ्टी करीब 250 अंक रिकवर होकर 23500 के पार पहुंच गया है। बैंक निफ्टी भी करीब 900 प्वाइंट रिकवर हुआ है। साथ ही मिडकैप और स्मॉलकैप में भी सुधार हुआ है। फीयर इंडेक्स 5 फीसदी फिसलकर 16 के नीचे आ गया है। IT शेयरों में लगातार तीसरे दिन जोरदार तेजी आई है। निफ्टी का आईटी इंडेक्स करीब 4 फीसदी चढ़ा है।

IT के बाद आज कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और रियल्टी में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है। दोनों इंडेक्स करीब एक परसेंट मजबूत दिख रहे हैं। हैवेल्स और प्रेस्टीज एस्टेट 3 परसेंट चढ़े हैं। साथ ही चुनिंदा ऑटो,मेटल और FMCG में भी खरीदारी है। लेकिन फार्मा और कैपिटल मार्केट शेयरों में दबाव देखने को मिल रहा है।

बाजार: शानदार रिकवरी

बाजार पर अपनी रणनीति साझा करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि आज मई का लो तोड़ने के बाद जोरदार रिकवरी आई है। निफ्टी IT ने लीड किया है। बैंक निफ्टी भी तेजी में शामिल हुआ है। सुबह CNBC-आवाज़ पर यही राय रखी गई थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें