Trading Strategy : विदेशी निवेश पर टैक्स में कटौती की उम्मीद ने बाजार में जोरदार रफ्तार भरी है। निफ्टी 350 प्वाइंट चढ़कर 23750 के पार निकल गया है। बैंक निफ्टी में 900 प्वाइंट का उछाल दिखा है। भारती एयर टेल,HDFC BANK,ICICI BANK और रिलायंस ने जोश भरा है। मिडकैप में भी रौनक लौटी है। फार्मा शेयरों में आज जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी का फार्मा इंडेक्स 2.5 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। इसके साथ ही कैपिटल मार्केट,NBFCs,डिफेंस और केमिकल इंडेक्स भी अच्छी खरीदारी आई है। कैपिटल मार्केट में BSE का शेयर 4000 रुपए के पार निकलकर नए शिखर पर पहुंचा है। लेकिन निफ्टी IT में लगातार तीसरे दिन गिरावट देखने को मिल रही है।
बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार में शानदार रिकवरी हुई है। FII टैक्सेशन पर खबर के बाद तेज रैली देखने को मिली है। आज सुबह CNBC-आवाज़ पर यही चर्चा हुई थी। सुबह हमने बात की थी कि ये चर्चा गरम है। रुपया संभालने के लिए FIIs को राहत देने की बात हो रही है। हालांकि अभी तक ये सिर्फ एक न्यूज रिपोर्ट है मगर अगर ये सच हुई तो शॉर्ट कवरिंग बड़ी होगी। फिलहाल रुपए में रिकवरी नहीं टिक पा रही है। बैंक निफ्टी में शानदार तेजी है। लेकिन IT बाजार की सबसे कमजोर कड़ी बना हुआ है
सुबह भी कहा था- निफ्टी कमजोर है, टूटा नहीं है, और 23400 के SL के साथ लॉन्ग रहने का नजरिया था। आज का निचला स्तर रहा 23426 और वहां से जबरदस्त रैली बनी। मगर बाजार में इस रैली को Dead Cat Bounce ही कहेंगे। बड़ी रैली टिकने के लिए 2-3 दिन मजबूत क्लोजिंग चाहिए।स्टॉक स्पेसिफिक मौके बाजार में जबरदस्त हैं। आज का भारती एयरटेल का उदाहरण देखिए। सबने कहा नतीजे कमजोर हैं मगर CNBC-आवाज़ पर बोल्ड पॉजिटिव नजरिया लिया गया। सिप्ला,ऑयल इंडिया,Kaynes पर भी नजरिया सही पड़ा।
निफ्टी IT में 28500 से 31000 की कांट्रा रैली हुई है। सिर्फ CNBC-आवाज़ ने आपको बताया कि इस रैली में ना फंसें। वहां से IT इंडेक्स करीब 13% नीचे आ चुका है। सभी लार्जकैप IT शेयर 52-WEEK LOW और कुछ तो 3-5 साल के निचले स्तरों पर हैं।
अब 23400 के नीचे ही गिरावट आएगी। ट्रेलिंग SL को 23150 से 23400 पर ले आएं। अगला रजिस्टेंस 23850-24000 पर। 24000 के ऊपर फिर बड़ी रैली संभव है।
54500-54800 में अब थोड़ी रुकावट है। अगर यहां नहीं रुका तो 55500 भी जा सकते हैं। अब गिरावट 53500 के नीचे ही आएगी।
बाजार में पोजिशन कैरी करना मना है। बाजार इंट्राडे में अच्छे मौके दे रहा है। आप कुछ बड़ा नहीं मिस करेंगे। स्टॉक स्पेसिफिक मौके ढूंढिए।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।