Trading Strategy : विदेशी निवेश पर टैक्स में कटौती की उम्मीद ने बाजार में जोरदार रफ्तार भरी है। निफ्टी 350 प्वाइंट चढ़कर 23750 के पार निकल गया है। बैंक निफ्टी में 900 प्वाइंट का उछाल दिखा है। भारती एयर टेल,HDFC BANK,ICICI BANK और रिलायंस ने जोश भरा है। मिडकैप में भी रौनक लौटी है। फार्मा शेयरों में आज जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। निफ्टी का फार्मा इंडेक्स 2.5 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। इसके साथ ही कैपिटल मार्केट,NBFCs,डिफेंस और केमिकल इंडेक्स भी अच्छी खरीदारी आई है। कैपिटल मार्केट में BSE का शेयर 4000 रुपए के पार निकलकर नए शिखर पर पहुंचा है। लेकिन निफ्टी IT में लगातार तीसरे दिन गिरावट देखने को मिल रही है।
