यह हफ्ता स्टॉक मार्केट के लिए अच्छा नहीं रहा। लगातार दूसरे हफ्ते मार्केट ने निगेटिव रिटर्न दिया। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में ही 2-2 फीसदी गिरावट आई। निफ्टी आईटी को छोड़ दूसरे सभी सेक्टर के इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। पीएसयू बैंक और मेटल इंडेक्स 5-5 फीसदी लुढ़क गए। निफ्टी 50 के 50 शेयरों में से 42 लाल निशान में बंद हुए। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अभी मार्केट पर दबाव जारी रह सकता है। ऐसे में निवेश में सेलेक्टिव एप्रोच जरूरी है।
निफ्टी के लिए 23,500 का लेवल काफी अहम
एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर Nifty 23,500 से नीचे जाता है तो इसमें बड़ी गिरावट आएगी। यह 23,200-23,000 तक जा सकता है। सितंबर में अपने पीक से Nifty पहले ही 10 फीसदी गिर चुका है। सितंबर के आखिर में निफ्टी 26,276 प्वाइंट्स पर पहुंच गया था। यह निफ्टी का ऑल-टाइम हाई है। अगले हफ्ते भी सिर्फ 4 दिन की ट्रेडिंग स्टॉक मार्केट में होगी। 20 नवंबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की वोटिंग की वजह से स्टॉक मार्केट्स बंद रहेंगे।
18 नवंबर को सेलेक्टिव एप्रोच रखें
मार्केट का सेंटिमेंट अब भी कमजोर है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के नागराज शेट्टी ने कहा कि निफ्टी अपने 200-डे ईएमए से नीचे आ गया है। वीकली चार्ट पर इसने बड़ा बेयर कैंडल बनाया है। यह सूचकांक करीब 23,300 के अपने अगले सपोर्ट लेवल की तरफ बढ़ता दिख रहा है। 18 नवंबर को कुछ खास स्टॉक्स पर नजर रखने की जरूरत है। इनमें Reliance Industries, IGL, Adani Total Gas, Honasa Consumer, Delhivery और Cyient शामिल हैं।
RIL के शेयरों में दिख सकती है हलचल
RIL और Disney ने ज्वाइंट वेंचर के लिए ट्रांजेक्शन पूरा हो जाने का ऐलान किया है। नीता अंबानी इस ज्वाइंट वेंचर की चेयरपर्सन होंगी। ऐसे में 18 नवंबर को आरआईएल के स्टॉक्स में हलचल दिख सकती है। Adani Total Gas ने कहा है कि Gail ने गैस की सप्लाई और घटा दी है। सप्लाई में करीब 13 फीसदी कमी की गई है, जो 16 नवंबर से लाग हो जाएगी। इसका अदाणी टोटल गैस के मुनाफे पर खराब असर पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें: Sensex 77300 के नीचे गया तो क्रैश कर जाएगा मार्केट, गिरावट के बीच Indian Hotels और Zomato में बनेगा पैसा
Delhivery में आ सकता है उछाल
होनासा कंज्यूमर के शेयरों पर 18 नवंबर को दबाव दिख सकता है। दूसरी तिमाही में कंपनी को 18.6 करोड़ रुपये का लॉस हुआ है। साल दर साल पर रेवेन्यू भी घटा है। यह पिछले साल की समान अवधि में 496 करोड़ रुपये के रेवेन्यू से घटकर 461.8 करोड़ रुपये पर आ गया है। EBITDA लॉस भी बढ़ा है। Delhivery के शेयरों में 18 नवंबर को तेजी दिख सकती है। कंपनी को 10.2 करोड़ रुपये मुनाफा हुआ है। रेवेन्यू 12 फीसदी बढ़कर 2,1897.7 करोड़ रुपये हो गया। उधर, Cyient ने Allegro Microsystems के साथ पार्टनरशिप बढ़ाने का ऐलान किया है। इसका असर कंपनी के शेयरों पर दिख सकता है।