Trading Strategy : अगर निफ्टी 23,800 से नीचे टूटा तो बढ़ सकता है खतरा, बैंक निफ्टी अभी भी सबसे कमजोर कड़ी

Trading Strategy :अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार में निचले स्तरों से रिकवरी देखने को मिली है। सुबह 23,850 पर शॉर्ट कवर करने का नजरिया था और 23,800 के स्टॉप लॉस के साथ 23,850 पर खरीदारी की राय ने काम किया

अपडेटेड May 11, 2026 पर 3:22 PM
Story continues below Advertisement
Trading Strategy : अनुज सिंघल का कहना है कि बाजार इस समय एक चक्रव्यूह में फंसा है। FII की बिकवाली,डॉलर-रुपया और तेल निफ्टी को नहीं चलने देंगे। लेकिन निचले स्तरों पर घरेलू खरीदारी सपोर्ट दे रही है

Trading Strategy : बाजार में कच्चे तेल और रुपए की दोहरी मार देखने को मिल रही है। निचले स्तरों से थोड़ी रिकवरी के बावजूद निफ्टी करीब 200 प्वाइंट नीचे दिख रहा है। निफ्टी की 24000के ऊपर आने की कोशिश चल रही है। SBI की कमजोरी से बैंक निफ्टी पर भी दबाव बना है। बैंक निफ्टी करीब 400 प्वाइंट नीचे कारोबार कर रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी आज दबाव है। वहीं वोलैटिलिटी इंडेक्स INDIA VIX 7% उछला है।

फॉरेन एक्सचेंज बचाने के लिए पीएम मोदी की लोगों से अपील के बाद सरकार हरकत में आ गई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में मंत्रियों का अनौपचारिक अधिकार-प्राप्त समूह (Informal Empowered Group of Ministers) की बड़ी बैठक हो रही है। इसमें वेस्ट एशिया संकट से निपटने पर मंथन हो रहा है।

कंज्यूमर ड्यूरेबल शेयरों में सबसे तगड़ी बिकवाली आई है। यह इंडेक्स तीन फीसदी से ज्यादा फिसला है। वहीं रियल्टी इंडेक्स भी पौने तीन फीसदी गिरा है। साथ ही सरकारी बैंक और ऑटो शेयरों में भी दबाव है। ऑटो और कैपिटल गुड्स में भी कमजोरी है। वहीं फार्मा, IT और FMCG में हल्की खरीदारी दिख रही है।


बाजार: रिकवरी की कोशिश

ऐसे में बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार में निचले स्तरों से रिकवरी देखने को मिली है। सुबह 23,850 पर शॉर्ट कवर करने का नजरिया था और 23,800 के स्टॉप लॉस के साथ 23,850 पर खरीदारी की राय ने काम किया। सिर्फ CNBC-आवाज़ पर आपको आज एकदम सटीक लेवल मिले। लेकिन बाजार में अभी भी दिक्कतें काफी हैं। अगर 23,800 टूटा तो खतरा बढ़ सकता है। बैंक निफ्टी अभी भी सबसे कमजोर कड़ी है। SBI की अगुवाई में बैंक निफ्टी में बड़ी बिकवाली आई है। PM मोदी के बयान का भी बड़ा असर पड़ा है। ज्वैलरी और ट्रैवेल से जुड़े शेयरों में बड़ी गिरावट आई है।

Stock Market Insight: 23800 के नीचे जाने पर निफ्टी में आएगी बड़ी गिरावट, कमजोर बाजार में भी यह फार्मा शेयर दे सकता है जोरदार रिटर्न

बाजार : अब क्या?

बाजार इस समय एक चक्रव्यूह में फंसा है। FII की बिकवाली, डॉलर-रुपया और तेल निफ्टी को नहीं चलने देंगे। लेकिन निचले स्तरों पर घरेलू खरीदारी सपोर्ट दे रही है। यही कारण है कि मिड और स्मॉल कैप नहीं गिरते हैं। मिड और स्मॉल कैप में यहां से भी आउटपरफॉर्मेंस होनी चाहिए। CNBC-आवाज़ पर लगातार ज्यादातर Stock Specific राय सही रही है। टाटा कंज्यूमर, BOI, Hyndai पर पॉजिटिव नजरिया था। ABB, कल्याण, स्विगी और इंडिगो पर निगेटिव नजरिया था।

निफ्टी और बैंक निफ्टी पर स्ट्रैटेजी

निफ्टी के लिए 23,800-23,850 पर सपोर्ट और 24,000-24,050 पर रेजिस्टेंस है। बैंक निफ्टी के लिए 54,200-54,500 पर सपोर्ट और 55,000-55,200 पर रेजिस्टेंस है।

कल के लिए रणनीति

बाजार में फिर से बड़ी गिरावट के संकेत दिख रहे हैं। निफ्टी 23800 को तोड़ सकता है और 23500 को भी टेस्ट कर सकता है। बैंक निफ्टी 53500-54000 को टेस्ट करने के संकेत दे रहा है। लेकिन निफ्टी पर कोई भी पोजीशन लेकर जाना जोखिम भरा है। चुनिंदा शेयरों में पोजिशन ली जा सकती हैं।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।