Trading Strategy : पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद और क्रूड में गिरावट से सुबह का गैप-अप टिके रहने में कामयाब रहा है। निफ्टी करीब 250 अंक उछलकर 24000 के करीब दिख रहा है। बैंक निफ्टी में करीब 1000 प्वाइंट की तेजी है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी अच्छी खरीदारी दिख रही है। फीयर इंडेक्स INDIA VIX 5% फिसलकर 17 पर आ गया है। रुपए में भी रिकवरी जारी है। आज डॉलर के मुकाबले 35 पैसे मजबूत हुआ है। सरकारी बैंकों और कैपिटल मार्केट शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी है। दोनों सेक्टर इंडेक्स दो फीसदी चढ़े है। सरकारी बैंकों में बैंक ऑफ इंडिया,यूनियन बैंक और केनरा बैंक तीन फीसदी चढ़ेहैं। साथ ही डिफेंस,ऑटो और रियल्टी शेयरों में भी बहार है।
