Trading Strategy: निफ्टी और बैंक निफ्टी हाल ही में नई ऊंचाइयों पर पहुंचने के बाद सीमित दायरे में कर सकते हैं कारोबार

Market outlook : आने वाले कारोबारी सत्रों में निफ्टी में कुछ कंसोलीडेशन देखने को मिल सकता है। इसके लिए अब 26,000 पर रजिस्टेंस और 25,800 पर सपोर्ट दिख रहा है। इसी तरह, बैंक निफ्टी के भी सीमित दायरे में रहने की उम्मीद है। इसके लिए 54,200 पर रजिस्टेंस और 53,750 पर सपोर्ट नजर आ रहा है

अपडेटेड Sep 25, 2024 पर 10:20 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
वेव्स स्ट्रैटेजी एडवाइजर्स के संस्थापक और सीईओ आशीष क्याल ने कहा कि बैंक निफ्टी में 53,650 और 54,200 के स्तरों के बीच शॉर्ट टर्म कंसोलीडेशन देखने को मिल सकता है

Nifty Trading Plan : ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली के कारण निफ्टी क्लोजिंग बेसिस पर 26,000 अंक से ऊपर टिकने में विफल रहा और 24 सितंबर को सपाट बंद हुआ। डेली चार्ट पर एक लॉन्ग अपर शैडो के साथ एक छोटे आकार का बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बना, जो आने वाले सत्रों में कंसोलीडेशन की संभावना दिखाता है। निफ्टी के लिए अब 26,000 पर रजिस्टेंस और 25,800 पर सपोर्ट है। इसी तरह, बैंक निफ्टी का 8 दिनों का तेजी का दौर थमने के बाद इसके लिए 54,200 पर रजिस्टेंस और 53,750 पर सपोर्ट नजर आ रहा है। बैंक निफ्टी के भी दायरे में रहने की उम्मीद दिख रही है।

मंगलवार को निफ्टी 1.4 अंकों की बढ़त के साथ 25,940 के नए क्लोजिंग हाई पर पहुंच गया, जबकि बैंक निफ्टी 137 अंकों की गिरावट के साथ 53,969 पर बंद हुआ। एनएसई पर 1,309 शेयरों में गिरावट आई, जबकि 1,168 शेयरों में तेजी आई।

निफ्टी आउटलुक और रणनीति


सैमको सिक्योरिटीज में डेरिवेटिव रिसर्च एनालिस्ट धुपेश धमेजा का कहना कि निफ्टी इंडेक्स पर बुल्स का दबदबा जारी रहा, जिससे यह 26,011 के नए उच्च स्तर पर पहुंच गया। पिछले तीन सत्रों में, इंडेक्स ने लगातार मजबूती दिखाई है। पिछले दिन के निचले स्तर से नीचे कोई कैंडल बंद नहीं हुआ है जिससे मजबूत तेजी का रुझान बना हुआ है। इंडेक्स पिछले सप्ताह के अपने हाई 25,850 से ऊपर कारोबार कर रहा है, जो दर्शाता है कि सकारात्मक संरचना बरकरार है। इस समय 26000 का मनोवैज्ञानिक स्तर इसके लिए बड़ी बाधा का काम कर रहा है।

25,600-25,700 के आसपास एक मजबूत आधार बना है, जहां पुट राइटर्स बड़ी संख्या में तैनात हैं। जब तक सूचकांक 25,800 से ऊपर रहता है, तब तक गिरावट पर खरीदारी की रणनीति सही रहेगी। अगर सूचकांक 26,000 से ऊपर बना रहता है, तो मजबूत अपसाइड की उम्मीद की जा सकती है।

रजिस्टेंस : 26,000, 26,200-26,300

सपोर्ट : 25,800, 25,700-25,600

रणनीति: यदि निफ्टी 25,750-25,800 के जोन में मिलता है तो ट्रेडरों को 25,550 से नीचे स्टॉप-लॉस और 26,000-26,100 के लक्ष्य के साथ कंडीशनल लॉन्ग अक्टूबर फ्यूचर पोजीशन पर विचार करना चाहिए।

सीएमटी, वेव्स स्ट्रैटेजी एडवाइजर्स के संस्थापक और सीईओ आशीष क्याल का कहना है कि जब तक निफ्टी डेली क्लोजिंग बेसिस पर 25,850 के पास सपोर्ट बनाए रखता है तब तक "गिरावट पर खरीदें" की रणनीति काम करेगी। शार्ट टर्म में कंसोलीडेशन की उम्मीद है। निफ्टी में 26,000 और उसके बाद 26,060 का स्तर देखने को मिल सकता है

रजिस्टेंस: 26,100

सपोर्ट: 25,850

रणनीति: 25,990 से ऊपर लॉन्ग पोजीशन शुरू की जा सकती है।ष 25,920 पर स्टॉप-लॉस और 26,050 का लक्ष्य रखें। शॉर्ट पोजीशन बनाने से बचें।

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

बैंक निफ्टी - आउटलुक और पोजिशनिंग

सैमको सिक्योरिटीज में डेरिवेटिव रिसर्च एनालिस्ट धुपेश धमेजा का कहना कि निफ्टी बैंक इंडेक्स में भी बुल्स ने अपना दबदबा कायम किया और इसे 54,248 के नए हाई पर पहुंचा दिया। पिछले नौ कारोबारी सत्रों में, निफ्टी बैंक इंडेक्स ने मजबूत का प्रदर्शन किया है, जिसमें पिछले दिन के निचले स्तर से नीचे कोई कैंडल बंद नहीं हुआ है। जिससे एक ठोस तेजी की संरचना बनी है। डेली चार्ट पर RSI (रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स) छह महीनों में पहली बार 70 से ऊपर चढ़ा, जो मजबूत मोमेंटम का संकेत है। इंडेक्स वर्तमान में 54,000 के अहम स्तर से थोड़ा नीचे कारोबार कर रहा है, जो एक बड़ी मनोवैज्ञानिक बाधा है और अधिकतम ओपन इंटरेस्ट का जोन है। यह जोन एक मजबूत रजिस्टेंस के रूप में कार्य कर रहा है।

53,500-53,700 के आसपास एक ठोस आधार बना है, जहां पुट राइटर्स का भारी जमावड़ा है। जब तक इंडेक्स 53,500 से ऊपर रहता है, तब तक गिरावट पर खरीदारी की रणनीति सही रहेगी है। एक बार जब सूचकांक 54,200 से ऊपर चला जाएगा तो मजबूत अपसाइड देखने को मिल सकता है। जिससे सेलर अपनी पोजीशन काट सकते हैं।

रजिस्टेंस : 54,000, 54,200-54,500

सपोर्ट : 53,800, 53,700-53,500

रणनीति: अगर इंडेक्स 53,700-53,800 के जोन में आता है, तो ट्रेडरों को कंडीशनल लॉन्ग अक्टूबर फ्यूचर्स पोजीशन पर विचार करना चाहिए, जिसमें 53,450 से नीचे स्टॉप-लॉस और 54,100-54,200 का लक्ष्य होना चाहिए।

वेव्स स्ट्रैटेजी एडवाइजर्स के संस्थापक और सीईओ आशीष क्याल ने कहा कि बैंक निफ्टी में 53,650 और 54,200 के स्तरों के बीच शॉर्ट टर्म कंसोलीडेशन देखने को मिल सकता है। अगर अहम सपोर्ट बरकरार रहते हैं तो 54,050 से ऊपर का ब्रेक बैंक निफ्टी को 54,200 की ओर ले जा सकता है।

रजिस्टेंस: 54,200

सपोर्ट : 53,650

रणनीति: अगर बैंक निफ्टी एक घंटे के लिए 53,850 से ऊपर बना रहता है, तो 53,650 पर स्टॉप-लॉस और 54,150-54,200 के लक्ष्य के साथ लॉन्ग पोजीशन बनाई जा सकती है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।