Trading Strategy : निफ्टी आज ही जा सकता है 24900 के पार, बैंक निफ्टी में भी जल्द ही 51,500 का स्तर मुमकिन
जब तक निफ्टी 50 इंडेक्स 24,700 के अपने तत्काल सपोर्ट को बनाए रखता है, तब तक ऊपर की ओर 24,850 अगला टारगेट कायम रहेगा। यह टारगेट हासिल होने पर निफ्टी का अगला लक्ष्य 24,950 हो जो 2 अगस्त के बियरिश गैप को भर देगा। वहीं, नीचे की ओर निफ्टी के लिए 24,500 पर मजबूत सपोर्ट दिख रहा है
MoneyControl News
अपडेटेड Aug 22, 2024 पर 10:06 AM
Nifty trend : एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज के क्षितिज गांधी का कहना है कि तकनीकी रूप से, निफ्टी ने 24,600-24,500 को जोन में स्थित अहम सपोर्ट जोन में है और जब तक ये सपोर्ट बना रहेगा तब तक तेजी की रुख कायम रहने की उम्मीद है
Trading plan : 21 अगस्त को बाजार 24,800 के करीब पहुंच गया और डेली चार्ट पर बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बना। बाजार में लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में तेजी कायम रही। निफ्टी लगातार चार दिनों तक हायर हाई और हायर लो बनाता दिखा। जब तक नि 24,700 के अपने तत्काल सपोर्ट को बनाए रखता है, तब तक 24,850 से ऊपर जाने का रास्ता खुला रहेगा। उसके बाद 24,950 पर अगला रजिस्टेंस होगा जो 2 अगस्त के बियरिश गैप को भर देगा। वहीं, नीचे की ओर निफ्टी के लिए 24,500 पर बड़ा सपोर्ट बना हुआ है। उधर बैंक निफ्टी अगर बैंक निफ्टी 50,300 पर स्थित सपोर्ट के साथ क्लोजिंग बेसिस पर 50,500 को बनाए रखने में कामयाब होता है तो फिर इसमें 51000 का स्तर देखने को मिल सकता है।
बुधवार को निफ्टी 50 इंडेक्स 71 अंक या 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ 24,770 पर बंद हुआ। इसने कल बैंक निफ्टी से बेहतर प्रदर्शन किया था, जो 118 अंक गिरकर 50,686 पर बंद हुआ था। एनएसई पर 1,556 शेयरों में तेजी आई थी जबकि 832 शेयरों में गिरावट आई थी।
निफ्टी आउटलुक और रणनीति
शेयरखान के जतिन गेडिया का कहना है कि सेक्टर रोटेशन निफ्टी को ऊंचे स्तरों पर बने रहने में मदद कर रहा है। निफ्टी कल सपाट नोट पर खुला और दिन के अधिकांश भाग के दौरान कंसोलीडेट होता रहा। बाद में आए उछाल ने निफ्टी को लगभग 71 अंकों की बढ़त के साथ बंद होने में मदद की। डेली चार्ट पर निफ्टी 24830 - 24900 के जोन की ओर बढ़ रहा है। सेक्टर रोटेशन निफ्टी को ऊंचे स्तरों पर बने रहने में मदद कर रहा है। मोमेंटम इंडीकेटर पर एक निगेटिव डाइवर्जेंस दिख रहा है। ऐसे में तेजी की गति धीमी होने की आशंका है। कल निफ्टी को इंट्राडे पुलबैक का सामना करना पड़ सकता है। लेवल्स की बात करें तो निफ्टी के लिए 24550 - 24500 पर अहम सपोर्ट दिख रहा है। वहीं, ऊपर की ओर 24900 - 24960 पर शॉर्ट टर्म नजरिए से तत्काल रजिस्टेंस नजर आ रहा है।
रजिस्टेंस: 24,830, 24,970
सपोर्ट: 24,560, 24,500
रणनीति: 24,650 के स्टॉप-लॉस और 24,900 के लक्ष्य के साथ निफ्टी खरीदें।
एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज के क्षितिज गांधी का कहना है कि तकनीकी रूप से, निफ्टी ने 24,600-24,500 को जोन में स्थित अहम सपोर्ट जोन में में है और जब तक ये सपोर्ट बना रहेगा तब तक तेजी की रुख कायम रहने की उम्मीद है। ऊपरी स्तरों पर निफ्टी को एक बार फिर 24,900-25,000 के जोन में कड़े रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।
रणनीति: 24,650 के निकट गिरावट पर खरीदें, 24,450 से ऊपर स्टॉप-लॉस और 24,950 का लक्ष्य रखें।
शेयरखान के जतिन गेडिया का कहना है कि बैंक निफ्टी में इंट्राडे में 50,350 - 50,300 के सपोर्ट ज़ोन की ओर गिरावट देखने को मिली। यहां इसमें फिर से खरीदारी आई। जब तक यह ज़ोन नहीं टूटता, हम बैंक निफ्टी में तेजी की उम्मीद कर सकते हैं। शॉर्ट-टर्म में बैंक निफ्टी 51,000 - 51,500 के स्तर तक जा सकता है। लॉन्ग पोजीशन के लिए 50,300 का स्टॉप-लॉस बनाए रखना चाहिए।
रजिस्टेंस : 51,300, 51,500
सपोर्ट : 50,400, 50,200
रणनीति: 50,300 के स्टॉप-लॉस और 51,300 - 51,500 के लक्ष्य के साथ बैंक निफ्टी खरीदें।
एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज के क्षितिज गांधी का कहना है कि बैंक निफ्टी में कल 50,400 से 50,200 के अहम सपोर्ट ज़ोन की ओर गिरावट देखने को मिली। लेकिन इन स्तरों पर फिर से खरीदारी लौटती दिखी। जब तक यह सपोर्ट ज़ोन बना रहता है, हम आने वाले सत्रों में बैंक निफ्टी में एक रैली की उम्मीद कर सकते हैं। ऊपरी स्तर पर, बैंक निफ्टी के लिए 51,200-51,400 के ज़ोन में एक बड़ी बाधा है।
रजिस्टेंस : 51,200, 51,400
सपोर्ट : 50,400, 50,200
रणनीति: 50,600 के निकट गिरावट पर बैंक निफ्टी खरीदें, 50,200 से ऊपर स्टॉप-लॉस रखें, तथा 51,300 का लक्ष्य रखें।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।