Trading Strategy : गैप-डाउन के बाद बाजार में शानदार रिकवरी देखने को मिली है। निफ्टी निचले स्तरों से 200 प्वाइंट से ज्यादा सुधरकर 23600 के करीब दिख रहा है। रिलायंस, हिंडाल्को,M&M और बजाज ऑटो ने बाजार में जोश भरा है। हालांकि बैंक निफ्टी में दबाव कायम है। वहीं मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी सुधार देखने को मिला है। इस बीच डॉलर के मुकाबले रुपया नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया है। इंट्राडे में डॉलर के मुकाबले रुपया 96.96 रुपए तक फिसला है। हालांकि उसके बाद यह निचले स्तरों से 10 पैसा रिकवर हुआ।
