Trading plan : ईरान और अमेरिका के बीच दूसरे दौर की बातचीत पर सस्पेंस से बाजार ऊपरी स्तरों से हल्का हुआ है। निफ्टी ऊपर से 100 प्वाइंट नीचे आया है। बैंक निफ्टी भी ऊपरी स्तरों से 400 प्वाइंट हल्का हुआ है। डर का इंडेक्स INDIA VIX 9% से ज्यादा उछला है। डाओ फ्यूचर्स भी 350 प्वाइंट नीचे है। क्रूड भी 96 डॉलर के करीब कारोबार कर रहा है।
