Trading Strategy: बाजार में रीबैलेंसिंग की बिकवाली की वजह से भी बना थोड़ा दबाव,आज और कल की चाल को ना समझें बड़ा ट्रेंड

Trading Strategy:सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार में गिरावट है लेकिन,कंट्रोल वाली गिरावट है। निफ्टी और बैंक निफ्टी अहम सपोर्ट लेवल पर हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी गिरावट है। Adv/dec आज फिर खराब लेवल यानी 1:2 पर है। वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX में 6% का उछाल है। हालांकि,यह कंफर्ट जोन के नीचे है

अपडेटेड Jun 29, 2026 पर 2:48 PM
Trading Strategy: सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार में गिरावट है लेकिन,कंट्रोल वाली गिरावट है। निफ्टी और बैंक निफ्टी अहम सपोर्ट लेवल पर हैं

Trading Strategy : पश्चिम एशिया में तनाव के बीच बाजार में बिकवाली बढ़ी है। निफ्टी 100 अंक से ज्यादा फिसलकर 23950 के करीब पहुंच गया है। बैंक निफ्टी में 400 अंक का दबाव है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेज गिरावट देखने को मिल रही है। डर का इंडेक्स INDIA VIX करीब 7% उछला है। ऑटो शेयरों में तगड़ी मुनाफावसूली देखने को मिल रही है। यह इंडेक्स दो फीसदी से ज्यादा फिसला है। आयशर, M&M और TVS मोटर्स दो से तीन फीसदी फिसले हैं। साथ ही सरकारी बैंक,डिफेंस और IT भी 1 फीसदी से ज्यादा फिसले हैं। वहीं मेटल शेयरों में खरीदारी लौटी है। नाल्को 3 फीसदी उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना है।

कमजोर बाजार में भी फार्मा शेयरों दम दिखा रहे हैं। फॉर्मा इंडेक्स करीब 1.25 फीसदी चढ़ा है। करीब 3 फीसदी उछाल के साथ टोरेंट फार्मा वायदा के टॉप गेनर में शामिल है। साथ ही मैक्स हेल्थ,लॉरस लैब और सिप्ला भी दो फीसदी से ज्यादा चढ़े हैं।

बाजार: उतार-चढ़ाव वाला दिन


ऐसे में बाजार पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार में गिरावट है लेकिन,कंट्रोल वाली गिरावट है। निफ्टी और बैंक निफ्टी अहम सपोर्ट लेवल पर हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी गिरावट है। Adv/dec आज फिर खराब लेवल यानी 1:2 पर है। वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX में 6% का उछाल है। हालांकि,यह कंफर्ट जोन के नीचे है। फार्मा शेयरों में आज भी आउटपरफॉर्मेंस देखने को मिल रहा है। ऑटो शेयरों में आज अच्छी खासी मुनाफावसूली हुई है। बैंक और IT दोनों में थोड़ी कमजोरी है। चुनिंदा मेटल शेयरों में आज रिकवरी आई है।

बाजार : अब क्या?

बाजार में एकतरफा अपट्रेंड रुक गया है। एक हफ्ते में ये तीसरे दिन गिरावट आई है। अब तक हर गिरावट के तुरंत बाद खरीदारी आई है। अभी तक निफ्टी और बैंक निफ्टी सपोर्ट के ऊपर हैं। बड़ा सवाल यह है कि क्या ये सिर्फ एक्सपायरी से जुड़ी कमजोरी है? दूसरा सवाल यह है कि क्लोजिंग बेसिस पर आज कहां बंद होंगे? बाजार में थोड़ा दबाव रीबैलेंसिंग की बिकवाली का भी है। आज और कल की चाल को बड़ा ट्रेंड ना समझें।

निफ्टी-बैंक निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी के लिए 23,850-23,950 पर सपोर्ट और 24,050-24,150 पर रेजिस्टेंस है। बैंक निफ्टी के लिए 57,400-57,600 पर सपोर्ट और 58,000-58,200 पर रेजिस्टेंस है।

 

 

Market Insight: इसी हफ्ते 24500 की तरफ बढ़ता दिखेगा निफ्टी, फार्मा और बैंकिंग के इन शेयरों में हो सकती है बंपर कमाई

 

डिस्क्लेमर:मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।