Trading Strategy : मौसम विभाग की ओर से सामान्य से कम बारिश के अनुमान ने बाजार की फिक्र बढ़ा दी है। निफ्टी 150 प्वाइंट से ज्यादा फिसलकर 23750 के नीचे आ गया है। बैंक निफ्टी भी करीब 400 प्वाइंट नीचे आया है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी नरमी है। वहीं वोलैटिलिटी इंडेक्स INDIA VIX 5% से ज्यादा चढ़ा है। कमजोर मॉनूसन की आशंका से ऑटो शेयरो पर दबाव देखने को मिल रहा है। M&M,एस्कॉर्ट,आयशर और बजाज ऑटो के शेयर लुढ़के हैं। साथ FMCG और फर्टिलाइजर शेयरों में भी गिरावट देखने को मिल रही है।
