Trading Strategy : आज की क्लोजिंग होगी काफी अहम, अगर निफ्टी 23300 के नीचे बंद हुआ तो होगा बड़ा निगेटिव

Trading Strategy :अनुज सिंघल ने कहा कि RBI के MTF वाले बयान के बाद बाजार में गिरावट आई। RBI प्रॉप ट्रेडिंग पर बैंकों से कर्ज के सख्त नियम लागू करेगा। इसके पहले बाजार में अच्छी तेजी हुई थी। आज बाजार को पॉलिसी और सरकार के एक्शन का डबल डोज मिला। RBI काफी व्यावहारिक मॉनेटरी पॉलिसी पेश की है

अपडेटेड Jun 05, 2026 पर 2:55 PM
Trading Strategy : अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी के लिए 23,150-23,300 पर सपोर्ट और 23,400-23,550 पर रेजिस्टेंस है

Trading Strategy : RBI पॉलिसी के बाद बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिली है। निफ्टी करीब 100 प्वाइंट फिसलकर 23300 के करीब दिख रहा है। बैंक निफ्टी भी ऊपरी स्तरों से 600 प्वाइंट से ज्यादा गिरा है। मिडकैप औऱ स्मॉल कैप में भी गिरावट है। प्रॉप ट्रेडिंग और MTF फंडिंग नियमों में कोई रियायत नहीं देने के एलान से कैपिटल मार्केट शेयरों में तेज गिरावट देखने को मिली है। कैपिटल मार्केट इंडेक्स करीब दो परसेंट फिसला है। BSE और एंजेल वन 4% फिसलकर वायदा के टॉप लूजर्स में शामिल हैं। साथ ही MCX,निपॉन लाइफ और मोतीलाल ओसवाल में भी दबाव देखने को मिल रहा है।

मेटल शेयरों में आज तगड़ी मुनाफावसूली देखने को मिली है। मेटल इंडेक्स करीब 2.25 फीसदी फिसला है। टाटा स्टील,हिंडाल्को,JSW स्टील निफ्टी के टॉप लूजर्स में शामिल हैं। साथ ही IT और तेल-गैस शयेरों में भी कमजोरी है। लेकिन चुनिंदा रियल्टी और फार्मा शेयरों में रौनक देखने को मिल रही है।

क्यों आई बाजार में गिरावट?


बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि RBI के MTF वाले बयान के बाद बाजार में गिरावट आई। RBI प्रॉप ट्रेडिंग पर बैंकों से कर्ज के सख्त नियम लागू करेगा। इसके पहले बाजार में अच्छी तेजी हुई थी। आज बाजार को पॉलिसी और सरकार के एक्शन का डबल डोज मिला। RBI काफी व्यावहारिक मॉनेटरी पॉलिसी पेश की है। सरकार ने FIIs के लिए सरकारी सिक्योरिटीज पर टैक्स हटाया है। इन सबसे बावजूद बाजार ऊंचाई से फिसला है और निफ्टी एक बार फिर अब रेंज के निचले सिरे पर आ गया है। मिड और स्मॉल कैप में भी बड़ी वाली मुनाफावसूली देखने को मिली। मेटल में सबसे ज्यादा गिरावट दिखी है।

बाजार: अब क्या?

आज की क्लोजिंग बाजार के लिए मेक ऑर ब्रेक है। निफ्टी अगर 23,300 के नीचे बंद हुआ तो बड़ा निगेटिव होगा। वहीं, अगर 23,150 टूटा तो बहुत बड़ा प्राइस डैमेज होगा। अगर रिकवरी आई और 23,450 के ऊपर बंद हुए तो पॉजिटिव होगा। लेकिन एक बात साफ है,हमारा बाजार तंग कर रहा है। अगर अच्छी खबर पर भी ना चले तो दिक्कत है। FIIs ने आज शायद फिर बड़ी वाली बिकवाली की है। F&O में भी कोई शॉर्ट कवरिंग नहीं है।

Jefferies India Portfolio : जेफरीज ने बनाया महंगाई-प्रूफ पोर्टफोलियो, जानिए कौन हुआ 'इन' कौन 'आउट'

निफ्टी-बैंक निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी के लिए 23,150-23,300 पर सपोर्ट और 23,400-23,550 पर रेजिस्टेंस है। बैंक निफ्टी पर अपनी स्ट्रैटेजी शेयर करते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि बैंक निफ्टी अभी भी एक कदम बेहतर है। जब तक 53,500 के ऊपर हैं,ट्रेंड खराब नहीं है।

 

 

डिस्क्लेमर:मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।