Trading Strategy : RBI पॉलिसी के बाद बाजार में मुनाफावसूली देखने को मिली है। निफ्टी करीब 100 प्वाइंट फिसलकर 23300 के करीब दिख रहा है। बैंक निफ्टी भी ऊपरी स्तरों से 600 प्वाइंट से ज्यादा गिरा है। मिडकैप औऱ स्मॉल कैप में भी गिरावट है। प्रॉप ट्रेडिंग और MTF फंडिंग नियमों में कोई रियायत नहीं देने के एलान से कैपिटल मार्केट शेयरों में तेज गिरावट देखने को मिली है। कैपिटल मार्केट इंडेक्स करीब दो परसेंट फिसला है। BSE और एंजेल वन 4% फिसलकर वायदा के टॉप लूजर्स में शामिल हैं। साथ ही MCX,निपॉन लाइफ और मोतीलाल ओसवाल में भी दबाव देखने को मिल रहा है।
