Get App

Trading Strategy :बाजार के लिए कमजोर मॉनसून बड़ा रिस्क, इस हफ्ते RBI की क्रेडिट पॉलिसी पर रहेगी नजर

Trading Strategy :कैपिटल गुड्स,सरकारी बैंक और कैपिटल मार्केट शेयरों में तेज गिरावट आई है। तीनो सेक्टर इंडेक्स 1.5 फीसदी से ज्यादा फिसले हैं। साथ ही ऑटो,FMCG और NBFCs में भी दबाव दिख रहा है। वहीं मेटल शेयरों में हल्की खरीदारी दिख रही है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jun 01, 2026 पर 3:17 PM
Trading Strategy :बाजार के लिए कमजोर मॉनसून बड़ा रिस्क, इस हफ्ते RBI की क्रेडिट पॉलिसी पर रहेगी नजर
Trading Strategy : बाजार ठीक रजिस्टेंस और बिकवाली जोन से घूमा है। आज की गिरावट साफ तौर पर घरेलू है। आज FMCG, ऑटो और बैंक ज्यादा गिरे हैं

Trading Strategy : कमजोर मॉनसून की फिक्र ने बाजार पर दबाव बढ़ाया है। निफ्टी ऊपरी स्तरों से करीब 300 अंक फिसलकर 23500 के नीचे आ गया है। बैंकिग शेयरों ने सबसे ज्यादा दबाव बनाया है। बैंक निफ्टी में 500 प्वाइंट से ज्यादा की गिरावट है। मिडकैप में आज तगड़ी बिकवाली आई है। स्मॉलकैप में भी नरमी है। कमजोर बाजार में भी IT शेयरों ने जोश दिखाया है। CLSA की पॉजिटिव रिपोर्ट के बाद निफ्टी IT INDEX करीब 4% दौड़ा है। टेक महिंद्रा और परसिस्टेंट 5% उछाल के साथ वायदा के टॉप गेनर बने हैं। वायदा से टॉप 5 गेनर्स IT शेयर शामिल हैं।

कैपिटल गुड्स,सरकारी बैंक और कैपिटल मार्केट शेयरों में तेज गिरावट आई है। तीनो सेक्टर इंडेक्स 1.5 फीसदी से ज्यादा फिसले हैं। साथ ही ऑटो,FMCG और NBFCs में भी दबाव दिख रहा है। वहीं मेटल शेयरों में हल्की खरीदारी दिख रही है।

बाजार: खराब दिन

बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि आज बाजार के लिए बड़ा ही खराब दिन रहा। सिर्फ IT को छोड़कर पूरे बाजार में हाहाकार मचा हुआ है। बैंक निफ्टी ने फिर से गिरावट को लीड किया है। मिड और स्मॉल कैप में भी गिरावट है। एडवांस/डिक्लाइन भी आज थोड़ा खराब है। आज फिर बड़ी FII बिकवाली का रिस्क है। IT के अलावा सिर्फ मेटल में आज थोड़ी चमक है। FMCG और ऑटो शेयरों में बड़ी गिरावट है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें