Get App

Trading Strategy : इस हफ्ते बाजार को लिए क्या हैं बड़े ट्रिगर्स? अनुज सिंघल से जानें किन थीम्स पर होगी बाजार की नजर

Trading Strategy :पहला रजिस्टेंस 54,400-54,600 (10 और 20 DEMA) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 54,800-55,000 पर है। वहीं पहला सपोर्ट 54,000-54,200 पर है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 01, 2026 पर 9:06 AM
Trading Strategy : इस हफ्ते बाजार को लिए क्या हैं बड़े ट्रिगर्स? अनुज सिंघल से जानें किन थीम्स पर होगी बाजार की नजर
Trading Strategy : अब अर्निंग सीजन खत्म हो चुका है। अर्निंग सीजर काफी मिला-जुला रहा, खासकर दूसरा हिस्सा है। आज का सबसे बड़ा संकेत मई के ऑटो सेल्स के आंकड़े होगा

अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी-आवाज

हमने क्लोजिंग शो में अच्छी तरह से समझाया था। सिर्फ स्पॉट भाव नीचे आए, फ्यूचर्स या कॉल के नहीं। शुक्रवार को 3:00 से 3:30 के बीच MSCI की एडजेस्टमेंट हुई है और इसलिए आपको FIIs की बड़ी बिकवाली दिखाई देगी। तकनीकी तौर पर निफ्टी का एडजेस्टेड क्लोज 23,650-23,700 था। और आज निफ्टी फ्यूचर्स और स्पॉट ओपनिंग में जबर्दस्त फर्क होगा। जितना गिफ्ट निफ्टी दिख रहा है, उसमें आप 100 प्वाइंट जोड़ दीजिए। अगर गिफ्ट निफ्टी 30 प्वाइंट नीचे तो स्पॉट शायद 70 प्वाइंट ऊपर खुले। क्योंकि गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर्स को ट्रैक करता है, ना कि स्पॉट को। 24,000 और 23,900 की पुट का भाव देखिये । लेकिन इसमें भी कोई संदेह नहीं है कि प्राइस एक्शन खराब रहा। और ब्रेकआउट फेल हुआ और हम वापस एक रेंज में आए हैं।

बाजार : आज के संकेत

अब अर्निंग सीजन खत्म हो चुका है। अर्निंग सीजर काफी मिला-जुला रहा, खासकर दूसरा हिस्सा है। आज का सबसे बड़ा संकेत मई के ऑटो सेल्स के आंकड़े होगा। इस हफ्ते शुक्रवार को RBI की मॉनेटरी पॉलिसी आएगी। कच्चा तेल अभी भी $93 के आस-पास बना हुआ है। डॉलर इंडेक्स अभी भी 99 के करीब बना हुआ है। US 10-साल की बॉन्ड यील्ड 4.5% के नीचे फिसल गई है।

भारती बाजार इस समय दुनिया में सबसे खराब परफॉर्म कर रहे हैं। पिछला साल भी भारतीय बाजारों के लिए काफी खराब था। इस सयम हम 20 साल की सबसे बड़ी अंडरपरफॉर्मेंस में हैं

सब समाचार

+ और भी पढ़ें