Trading Strategy : टैक्स राहत की उम्मीद के बीच बाजार में एक रेंज के भीतर उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। निफ्टी करीब 50 अंकों की नरमी के साथ 23350 के करीब कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी में 200 अंकों की गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप अच्छी तेजी के साथ आज आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। कंज्यूमर ड्यूरेबल, कैपिटल गुड्स और कैपिटल मार्केट शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी है। तीनों सेक्टर इंडेक्स 1.5 फीसदी से ज्यादा चढ़े हैं। साथ ही डिफेंस और ऑटो शेयरों में भी रफ्तार है। फोर्स मोटर्स 5% से ज्यादा के उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना है। HUNDAI भी 4% से ज्यादा ऊपर है। लेकिन मेटल शेयरों पर हल्का दबाव है।
AC और EMS शेयरों में अच्छी तेजी है। 5 फीसदी तेजी के साथ PG इलेक्ट्रोप्लास्ट वायदा का टॉप गेनर बना है। डिक्सन में भी 3 फीसदी की तेजी है। वोल्टास, ब्लूस्टार भी 5 फीसदी तक उछले हैं।
बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार में आज अच्छा ज्यादा,बुरा कम हुआ है। मिडकैप और स्मॉल कैप्स में अच्छी तेजी दिखी है। निफ्टी IT और बैंक निफ्टी में भी अच्छी रिकवरी देखने को मिली है। निफ्टी ने एक बार फिर गैप डाउन में रिकवरी दिखाई। लेकिन ऊपरी स्तरों पर खरीदारी नहीं आ रही है। 23,150 पर अब शायद बेस बनने की कोशिश हो। बैंक निफ्टी ने भी आज हायर लो बनाया है। रिलायंस और इंफोसिस ने आज थोड़ा दबाव बनाया है।
बाजार का टेक्स्चर वही गिरावट में खरीदारी वाला है। लेकिन पोजिशनली यह कमजोर है। या तो 23,150 टूटे या 23,600 के पार निकले तभी कुछ बड़ा मूव मिलेगा। स्टॉक स्पेसिफिक एक्शन आज भी शानदार रहा है। आवाज़ का पसंदीदा शेयर हिताची एनर्जी आज फिर टॉप गेनर बना है। 16,000 रुपए के लेवल से एक दिन भी मुनाफावसूली का नजरिया नहीं रखा है। आज AC और उससे जुड़े EMS शेयरों में भी अच्छी तेजी है। बाजार में इस समय एक थका देने वाले दौर से गुजर रहा है। इस दौर में आपको मौके कम मिलेंगे। लेकिन जब मिलें तो उन पर बड़ा ट्रेड लेना जरूरी है। जब फुल टॉस मिले तो चौका या छक्का मारना जरूरी है। Voda Idea एक और उदाहरण है,जहां शानदार मूव्स मिले हैं। इसमें 19 रुपये से 7 रुपये तक निगेटिव रहे,वहां से पॉजिटिव नजरिया लिया है।
निफ्टी-बैंक निफ्टी पर रणनीति
निफ्टी के लिए 23,150-23,250 पर सपोर्ट और 23,450-23,550 पर रेजिस्टेंस है। वहीं, बैंक निफ्टी के लिए 53,500-53,800 पर सपोर्ट और 54,200-54,500 पर रेजिस्टेंस है।
निफ्टी और बैंक निफ्टी में कोई ट्रेड नहीं है। स्टॉक स्पेसिफिक पोजिशन कैरी करें।
डिस्क्लेमर:मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें