Market Insight : टैक्स राहत की उम्मीद में बाजार में निचले स्तरों से अच्छी रिकवरी आई है। इस रिकवरी के बावजूद 1.15 बजे के आसपास बाजार हल्के लाल निशान में ही दिख रहा था। सेंसेक्स 29.88 अंक या 0.04 प्रतिशत गिरकर 74,316.29 पर और निफ्टी 0.80 अंक या 0.00 प्रतिशत गिरकर 23,404.80 पर कारोबार कर रहा था। लगभग 2117 शेयरों में बढ़त और 1575 शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही थी। वहीं, 165 शेयरों में कोई बदलाव नहीं दिख रहा था। गुरुवार को भारतीय शेयर बाज़ार एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है। FMCG,ऑटो,कंज्यूमर ड्यूरेबल और एनर्जी शेयरों में बढ़त ने इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और मेटल शेयरों में आई कमज़ोरी की भरपाई कर दी है।
निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.9 प्रतिशत और 0.6 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिल रही है। निफ्टी पर सबसे ज़्यादा बढ़त हासिल करने वाले शेयरों में इटरनल,कोल इंडिया,टाइटन कंपनी,सिप्ला और अदानी एंटरप्राइजेज शामिल हैं। जबकि नुकसान उठाने वाले शेयरों मेंट्रेंट,इंफोसिस,पावर ग्रिड कॉर्प,टाटा स्टील और अल्ट्राटेक सीमेंट शामिल हैं।
ऐसे में मार्केट टेक्निकल पर चर्चा करते हुए कोटक सिक्योरिटीज के इक्विटी रिसर्च हेड श्रीकांत चौहान ने कहा कि बाजार में इस समय चुनिंदा शेयरों में अच्छे मौके दिख रहे हैं। कुछ स्टॉक में मल्टीबेस जैसा फॉर्मेशन बन रहा है। इसमें ग्रो (GROWW) का शेयर भी शामिल है। इस स्टॉक में वर्तमान स्तरों पर खरीदारी करने की सलाह होगी। यह स्टॉक अभी 190-192 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। इस स्टॉक में अच्छा खासा करेक्शन हो चुका है। स्टॉक 225 रुपए के अपने हाई से 180-190 रुपए तक टूटा है। इसमें ब्लॉक डील्स हुए थे। अब यह शेयर बेस बना चुका है। स्टॉक यहां से वापस एक बार 205 से लेकर 208 रुपए तक के लेवल्स दिखा सकता है। इस स्टॉक के लिए 186 रुपए का स्टॉप लॉस लगाने की सलाह होगी।
इसके अलावा श्रीकांत चौहान को भारत फोर्ज भी अच्छा लग रहा। उनका कहना है कि इस स्टॉक में काफी अच्छा टेक्निकल फॉर्मेशन बना है। इसमें एक ट्रायंगल जैसा फॉर्मेशन हुआ था। उसके बाद इसमें कंटीन्यूएशन है। अगर लॉन्ग टर्म चार्ट पर भी देख तो यह स्टॉक ऑल टाइम हाई के जोन में ट्रेड कर रहा है। अभी यह शेयर 1983 रुपए के करीब ट्रेड कर रहा है। इसमें हमें ऊपर की तरफ 2050 से लेकर 2075 के लेवल्स दिखा सकता है। इस बेट के लिए हमें 1940 रुपए पर स्टॉप लॉस रखना होगा।
फोर्स मोटर्स में भी आज अच्छा मूव आया है। स्टॉक में एक बड़ा करेक्शन देखने को मिला है। अपने सपोर्ट लेवल पर रुका हुआ है। स्टॉक दो-तीन दिन पहले गैप डाउन खुला था और इसने 18750 रुपए का बेस को तोड़ दिया था। इसके बाद इसमें और गिरावट आई। 18750-19000 रुपए के करीब पहुंचने पर इसमें फिर से बिकवाली का दबाव देखने को मिल सकता है। ऐसे में इस स्टॉक में ऊपरी स्तरों पर फिर से सेलिंग प्रेशर आ रहा है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।