Top Technical Picks: चार्ट पर इन शेयरों का सेटअप दिख रहा शानदार, कमजोर बाजार में भी दे सकते हैं अच्छा रिटर्न

Top Technical Picks:अनुज सिंघल का कहना है कि इंडेक्स में पोजिशनल शॉर्ट और इंट्राडे में लॉन्ग चल रहा है। अगर आप शॉर्ट लेकर बैठे हैं तो पैसा बन रहा है। लेकिन गैप डाउन के बाद शॉर्ट कर रहे हैं तो पैसा नहीं बना रहा है। आपको अपने आप से ये पूछना है कि क्या आप ऐसे ट्रेड कर सकते हैं। अगर नहीं तो इंडेक्स को कुछ समय के लिए भूल जाइये

अपडेटेड Jun 04, 2026 पर 12:02 PM
Top Technical Picks : अनुज सिंघल का कहना है कि आखिरकार युद्ध खत्म होगा और कच्चा तेल भी नीचे आएगा। लेकिन फिलहाल किसी भी बड़ी रैली का टिकना मुश्किल दिखता है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Top Technical Picks : टैक्स राहत की उम्मीद में बाजार में निचले स्तरों से रिकवरी दिख रही है। निफ्टी करीब 200 अंक सुधरकर 23450 के करीब आ गया है। वहीं बैंक निफ्टी में भी 500 अंकों की अच्छी रिकवरी आई है। उधर मिडकैप और स्मॉलकैप में भी खरीदारी देखने को मिल रही है। कंज्यूमर ड्यूरेबल,ऑटो और कैपिटल मार्केट शेयरों में ज्यादा तेजी है। तीनों इंडेक्स 1 से 2 फीसदी मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं। साथ ही रियल्टी और फार्मा शेयरों में भी खरीदारी आई है। लेकिन चुनिंदा IT और मेटल पर हल्का दबाव है। ऐसे में आइए जानते हैं बाजार की चाल और पसंदीदा शेयरों पर सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल की राय

    प्राइवेट बैंक/निफ्टी रेशियो चार्ट

    शॉर्ट टर्म में रिलेटिव स्ट्रेंथ पर प्राइवेट बैंक NSE के सबसे मजबूत सेक्टर्स में से एक है। प्राइवेट बैंक वीकली रेशियो चार्ट पर निफ्टी को आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। 3 साल का ट्रेंडलाइन पार करने के कगार पर है। निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स में 10 शेयर शामिल किए गए हैं।


    FEDERAL BANK: ब्रेकआउट के कगार पर

    फेडरल बैंक रिलेटिव स्ट्रेंथ और मल्टीटाइम फ्रेम पर सबसे मजबूत निजी बैंक है। शेयर में तेजी का अच्छा मोमेंटम लौटा है। 4 महीने के चैनल ब्रेकआउट के कगार पर है। इसमें करीब तीन गुना डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला है। इसके भाव कमजोर बाजार में भी नए शिखर पर पहुंचे हैं। तीन दिनों से वायदा में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला है।

    RBL BANK: ब्रेकआउट के कगार पर

    RBL BANK रिलेटिव स्ट्रेंथ पर सबसे मजबूत निजी बैंकों में से एक है। इसमें ढ़ाई साल का राइजिंग चैनल पार होने के कगार पर है। 6 हफ्ते की छोटी रेंज भी पार करने के कगार पर है। दो हफ्ते से शेयर में अच्छी डिलिवरी खरीदारी आई है। वायदा में पिछले 8 में से 6 दिन शॉर्ट कवरिंग हुई है।

    DMART: रिवर्सल के संकेत

    DMART में 4 हफ्तों की गिरावट के बाद रिवर्सल के संकेत मिले हैं। ठीक 200 WMA के अहम सपोर्ट पर खरीदारी आई है। शेयर 20 WEMA, 50 WMA, 100 WMA तक पहुंचा है। 20 हफ्ते के औसत से ज्यादा का डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला है। दो दिनों से वायदा में शॉर्ट कवरिंग नजर आई है।

    RBI MPC meet June 2026: गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​को कब और कहां देख सकते हैं लाइव, क्या हैं उम्मीदें?

    ITC: ट्राएंगल ब्रेकडाउन

    ITC के शेयर में मंदी का मोमेंटम कायम है। लगातार तीन हफ्तों से शेयर में गिरावट है। वीकली चार्ट पर ट्राएंगल ब्रेकडाउन दिख रहा है। इसके भाव साढ़े तीन साल के निचले स्तर पर पहुंचे हैं। पिछले 5 से 4 दिन वायदा में शॉर्ट बिल्ड-अप हुआ है।

    PRESTIGE ESTATES: चार्ट पर कमजोर

    शेयर चार्ट पर कमजोर हो रहा है।100 DMA के रजिस्टेंस से बिकवाली आई है। शेयर 10 DEMA, 20 DEMA के नीचे फिसला है। दोगुने से ज्यादा की डिलिवरी बिकवाली के संकेत हैं। वायदा में पिछले 5 से 4 दिन लॉन्ग कटे या शॉर्ट बने हैं।

    IT शेयर: क्या फिर बनेगा नया LOW?

    अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी IT में मार्च में भी बिल्कुल यही हुआ था। 28,500 से 31,800 की बड़ी रिकवरी आई थी। क्लोज टू क्लोज बेसिस पर 11.5% की रैली हुई थी। उस रैली में भी हमने लार्ज कैप IT में फंसने से मना किया था। फिर वहां से निफ्टी IT करीब 15% लुढ़का था। इस बार रैली थोड़ी बड़ी हुई और IT इंडेक्स 13.7% तक चला। कल उसमें से 5.6% एक ही दिन में चला गया। इस बार भी शायद IT में लोग ऊंचाई पर फंसे हों। फिर भारतीय IT ADRs में बड़ी गिरावट है। निफ्टी IT में एक बड़ा बेयर मार्केट चल रहा है। बेयर मार्केट में पुलबैक आते रहते हैं। लेकिन बड़े टेक्स्चर का सम्मान करिये। हां,मिडकैप IT में जरूर चुनिंदा मौके हैं।

    बाजार : क्या हो रणनीति?

    अनुज सिंघल का कहना है कि इंडेक्स में पोजिशनल शॉर्ट और इंट्राडे में लॉन्ग चल रहा है। अगर आप शॉर्ट लेकर बैठे हैं तो पैसा बन रहा है। लेकिन गैप डाउन के बाद शॉर्ट कर रहे हैं तो पैसा नहीं बना रहा है। आपको अपने आप से ये पूछना है कि क्या आप ऐसे ट्रेड कर सकते हैं। अगर नहीं तो इंडेक्स को कुछ समय के लिए भूल जाइये। बैंक निफ्टी में हर गिरावट में SIP करिये और अपना नजरिया थोड़ा सा लंबा रखिये। आखिरकार युद्ध खत्म होगा और कच्चा तेल भी नीचे आएगा। लेकिन फिलहाल किसी भी बड़ी रैली का टिकना मुश्किल दिखता है। चुनिंदा शेयरों में मौके अभी भी हैं,हालांकि पिछले दो महीने जैसे नहीं हैं। फिर भी रिलेटिव स्ट्रेंथ पर फोकस करिये।

     

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।